IND vs SA T20: तीसरे मुकाबले के बाद टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, खिलाड़ियों ने की यह गलती

Updated:
विज्ञापन
IND vs SA T20: तीसरे मुकाबले के बाद टीम इंडिया को लग सकता है बड़ा झटका, खिलाड़ियों ने की यह गलती

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले के बाद टीम इंडिया को बड़ा झटका लग सकता है. टीम पर स्लो ओवर रेट के लिए जुर्माना हो सकता है. भारतीय गेंदबाजों ने तय समय में 20 ओवर गेंदबाजी नहीं की है, इसलिए टीम पर जुर्माना लगाया जा सकता है. मैच के बाद अंपायर इस पर फैसला लेंगे.

विज्ञापन

टीम इंडिया को आज दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीसरे मुकाबले के बाद एक झटका लग सकता है. भारत ने निर्धारित ओवरों में 20 ओवर नहीं फेंके हैं, इसलिए टीम पर स्लो ओवर रेट का जुर्माना लग सकता है. हालांकि निर्धारित समय समाप्त हो जाने के बाद एक खिलाड़ी को 30 यार्ड के सर्कल के अंदर बुला लिया गया था. यानी कि सर्कल के बाहर पांच की जगह केवल चार ही खिलाड़ी फिल्डिंग कर रहे थे.

क्या कहते हैं नियम

आईसीसी के नये नियमों के तहत इस प्रकार का प्रावधान किया गया है कि टीम अगर अपने निर्धारित समय में 20 ओवर गेंदबाजी नहीं कर पाती है तो बाकी बचे ओवरों के लिए 30 यार्ड सर्कल के बाहर केवल चार ही खिलाड़ियों के रहने की अनुमति दी जाती है. इससे टीम को डेथ ओवरों को कई बार नुकसान भी उठाना पड़ता है, क्योंकि बल्लेबाज डेथ ओवरों में ज्यादा से ज्यादा रन बनाने का प्रयास करते हैं.

Also Read: IND vs SA: रोहित शर्मा ने तोड़े कप्तानी के कई रिकॉर्ड, भारत ने दक्षिण अफ्रीका पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत
कितना लग सकता है जुर्माना 

स्लो ओवर रेट के लिए टीम के मैच फीस में कटौती का जुर्माना लगाया जाता है. इसका फैसला मैच रेफरी और अंपायर मिलकर करते हैं. आईसीसी आचार संहिता के अनुच्छेद 2.22 के अनुसार निर्धारित समय समाप्त होने के बाद जितने ओवर बचे रहते हैं, उसके अनुसार जुर्माने की राशि निर्धारित की जाती है. टीम द्वारा जुर्माना स्वीकार नहीं करने पर इसकी सुनवाई होती है. टीम पर प्रति ओवर मैच फीस का 20 फीसदी जुर्माना लगाया जाता है.

विज्ञापन
अमलेश नंदन सिन्हा

लेखक के बारे में

By अमलेश नंदन सिन्हा

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola