ePaper

IND vs SA: अश्विन ने सिर्फ एक विकेट लेकर लूटी महफिल, कुंबले के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

Updated at : 06 Jan 2022 7:02 AM (IST)
विज्ञापन
IND vs SA: अश्विन ने सिर्फ एक विकेट लेकर लूटी महफिल, कुंबले के बाद ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने

India vs South Africa 2nd Test: रविचंद्रन अश्विन ने जोहानिसबर्ग टेस्ट की दूसरी पारी में कीगन पीटरसन का विकेट लेकर इकिहास रच दिया है.

विज्ञापन
undefined

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच इस समय जोहान्सबर्ग में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा है. मैच के तीसरे दिन भारत दूसरी पारी में 266 रन पर ऑल आउट हो गया. दक्षिण अफ्रीका को जीत के लिए 240 का टारगेट दिया.

undefined

दक्षिण अफ्रीका ने 240 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट क्रिकेट मैच के तीसरे दिन बुधवार को दो विकेट पर 118 रन बनाये. दक्षिण अफ्रीका अब लक्ष्य से 122 रन पीछे है. तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक कप्तान डीन एल्गर 46 रन और रॉसी वान डर डुसेन 11 रन पर खेल रहे थे.

undefined

वहीं इस मैच में भारत के स्टार ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने टेस्ट क्रिकेट में एक और खास उपलब्धि अपने नाम कर ली है. उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पहला विकेट लेते ही कीर्तिमान बना दिया. वह जोहान्सबर्ग के वांडरर्स स्टेडियम में विकेट लेने वाले दूसरे भारतीय स्पिनर बन गए हैं.

undefined

अश्विन से पहले सिर्फ अनिल कुंबले ने ही इस मैदान पर विकेट लिए थे. कुंबले ने 2006 में आखिरी बार भारतीय स्पिनर के तौर पर यहां विकेट लिए था. उस टेस्ट मैच में उन्होंने कुल 5 विकेट चटकाए थे.

Also Read: IPL 2022: केएल राहुल करेंगे आईपीएल 2022 में लखनऊ की अगुवाई? हर्ष गोयनका के ट्वीट से हैरान हुए फैन्स
undefined

बता दें कि अश्विन के पास टेस्ट में महान कपिल देव का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है. पूर्व कप्तान के नाम पर टेस्ट में 434 विकेट दर्ज हैं. जबकि अश्विन के विकेटों की संख्या अब 428 हो चुकी है.

undefined

वहीं मैच की बात करें तो भारत को जीत के लिए अभी आठ विकेटों की दरकार है तो दक्षिण अफ्रीका को सीरीज बराबरी करने के लिए 122 रनों की जरूरत है. तीसरे दिन का खेल खत्म होते-होते मेजबान टीम ने मैच को अपने तरफ झुका लिया है, अब आज भारतीय गेंदबाजों को कुछ कमाल करना होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola