IND vs PAK: बशीर चाचा का रोते हुए वीडियो वायरल, दे डाली ऐसी धमकी, कहा- मैं चला…

Updated:
विज्ञापन
IND vs PAK: बशीर चाचा का रोते हुए वीडियो वायरल, दे डाली ऐसी धमकी, कहा- मैं चला…

New Delhi: Afghanistan’s Mujeeb Ur Rahman with teamamtes celebrates the wicket of England’s Chris Woakes during the ICC Men’s Cricket World Cup 2023 match between Afghanistan and England, at Arun Jaitley Stadium in New Delhi, Sunday, Oct. 15, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_15_2023_000388B)

भारत के हाथों पाकिस्तान की करारी हार पर रोते हुए बशीर चाचा ने कहा, ये तो नहीं चले, हम ही चले जाते हैं. उन्होंने रोते हुए कहा, इन लोगों ने कोई गेम खेला है? 150 में दो विकेट और 191 में पूरी टीम आउट हो जाती है. बशीर चाचा ने पाकिस्तान टीम पर गुस्सा दिखाते हुए कहा, इन लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है.

विज्ञापन

वर्ल्ड कप 2023 (ICC Cricket World Cup 2023 ) में भारत के हाथों पाकिस्तान की करारी हार के बाद पड़ोसी मुल्क में बवाल मचा हुआ है. टीम के खराब प्रदर्शन से पाकिस्तानी फैन्स काफी निराश हैं. इस बीच भारत-पाकिस्तान क्रिकेट के सबसे बड़े फैन बशीर चाचा को लेकर खबर है कि उन्होंने वर्ल्ड कप छोड़ने का ऐलान कर दिया है और वापस जाने के लिए तैयारी कर ली है. यही नहीं उन्होंने पाकिस्तान टीम की बखिया उधेड़ कर रख दी और कहा, भला कोई टीम ऐसा खेल दिखाती है. ब्लू शर्ट देखते ही उन्हें मौत आ जाती है. वीडियो में बशीर चाचा को कपड़े पैक करते देखा जा सकता है.

पाकिस्तान की हार पर रोने लगे बशीर चाचा

भारत के हाथों पाकिस्तान की करारी हार पर रोते हुए बशीर चाचा ने कहा, ये तो नहीं चले, हम ही चले जाते हैं. उन्होंने रोते हुए कहा, इन लोगों ने कोई गेम खेला है. 150 में दो विकेट और 191 में पूरी टीम आउट हो जाती है. बशीर चाचा ने पाकिस्तान टीम पर गुस्सा दिखाते हुए कहा, इन लोगों ने मजाक बनाकर रख दिया है. उन्होंने भड़कते हुए कहा, घर जाओ यार, क्यों पाकिस्तान का नाम बदनाम कर रहे हो. हम इस उम्मीद से आते हैं कि पाकिस्तान को जीताएंगे. उन्होंने फिर से ब्लू जर्सी की बात दुहराते हुए कहा, हमेशा ब्लू टी-शर्ट देखते ही तुमलोगों को मौत आ जाती है.

बशीर चाचा ने कहा, मैं चला, उन्हें कोई दे दो खबर

बशीर चाचा ने वर्ल्ड कप छोड़कर जाने की धमकी देते हुए कहा, हम चले उन्हें (पाकिस्तान टीम) दे दो खबर, एक ही फैन था, वो भी छोड़कर चला गया. उन्होंने आगे कहा, पाकिस्तान टीम ने उनका दिल तोड़ दिया. उन्होंने नसीहत देते हुए कहा, थोड़ी जिम्मेदारी से खेलो यार, अपने मुल्क के लिए खेल रहे हो.

Also Read: ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की वर्ल्ड कप में पहली जीत, श्रीलंका को 5 विकेट से हराया

बशीर चाचा ने इससे पहले कहा था, नीली शर्ट देखते ही घबरा जाती है पाकिस्तानी टीम

बशीर चाचा ने इससे पहले पाकिस्तान की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि मैंने पाकिस्तान को हमेशा भारत के सामने घबराते हुए देखा है, लेकिन वे अन्य टीमों के खिलाफ अच्छा खेलते हैं. जब भी वे नीली जर्सी देखते हैं, तो घबरा जाते हैं. क्या कारण है मुझे नहीं मालूम. भारत के खिलाफ पाकिस्तान हमेशा हारता है. उन्होंने पाकिस्तान की हार की बड़ी वजह गिनाते हुए कहा, एक तो अहमदाबाद, ऊपर से इतना बड़ा मोदी ग्राउंड और उसपर भी 99.99 प्रतिशत भारतीय. केवल मै अकेला पाकिस्तानी था. हालांकि मैं भारत-पाकिस्तान दोनों को सपोर्ट करता हूं. मजा तो खूब आया. लेकिन पाकिस्तान ने अच्छा नहीं खेला. मैं समझ रहा था कि पाकिस्तान की टीम 300 बना लेगी, लेकिन वो तो 200 भी नहीं बना पाए.

Also Read: एमएस धोनी की 2011 विश्व विजेता टीम से काफी मिलती-जुलती है रोहित शर्मा की 2023 वर्ल्ड कप टीम

भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया

वर्ल्ड कप 2023 का सबसे हाई वोल्टेज मैच शनिवार 14 अक्टूबर को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया था. जिसमें भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करते हुए पाकिस्तान को 42.5 ओवर में 191 रन पर ढेर कर दिया था. फिर कप्तान रोहित शर्मा ने 63 गेंदों में 6 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 86 रन बनाकर भारत को 30.3 ओवर में ही जीत दिला दिया. भारत की ओर से श्रेयस अय्यर ने भी 53 रनों की नाबाद पारी खेली थी.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola