ePaper

'अनुष्का को स्टेडियम में बैन करो', कोहली के आउट होने के बाद फैंस कर रहे ट्रोल

Updated at : 02 Mar 2025 8:19 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ: Anushka Sharma and Virat Kohli

IND vs NZ: Anushka Sharma and Virat Kohli

IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी में न्यूजीलैंड के खिलाफ आखिरी ग्रुप मुकाबले में स्टार बल्लेबाज विराट कोहली जल्दी आउट हो गए. कोहली के आउट होने के बाद फैंस स्टेडियम में मौजूद अनुष्का शर्मा को ट्रोल करने लगे. उनको लेकर काफी मीम्स शेयर किए गए हैं.

विज्ञापन

IND vs NZ: विराट कोहली ने चैंपियंस ट्रॉफी के भारत के आखिरी ग्रुप मुकाबले में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपना 300वां वनडे इंटरनेशनल खेला. कोहली का मैच देखने के लिए उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मौजूद थीं. हालांकि, कोहली 11 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद से भारतीय फैंस अनुष्का शर्मा को सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं. फैंस का कहना है कि जब अनुष्का स्टेडियम में होती हैं तो विराट जल्दी आउट हो जाते हैं. कईयों ने तो उन्हें स्टेडियम में बैन करने की बात भी कह दी है.

अनुष्का को ट्रोल करे रहे हैं टीम इंडिया के फैंस

एक यूजर कृष्णा द्विवेदी ने एक्स पर लिखा, ‘बीसीसीआई, कृपया अनुष्का शर्मा को फाइनल और सेमीफाइनल के लिए स्टेडियम में आने से प्रतिबंधित करें. भारत को चैंपियंस ट्रॉफी जीतनी है.’ उत्तम गायकवाड़ नाम के एक यूजर ने एक्स पर लिखा, ‘जब भी अनुष्का शर्मा मैच देखने आती हैं, तो हमारे विराट कोहली अच्छा नहीं खेलते हैं.’ मैच के दौरान अनुष्का शर्मा, रोहित के बेटे अहान के साथ खेलते नजर आईं, जिसका वीडियो वायरल है.

पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने पार किया 14000 वनडे रन का आंकड़ा

कोहली पाकिस्तान के खिलाफ मैच में शतक लगाकर वनडे में 14,000 से अधिक रन बनाने वाले तीसरे बल्लेबाज बन गए, लेकिन आज कस दिन उनके लिए कुछ खास नहीं रहा. सातवें ओवर में, चौथी गेंद पर मैट हेनरी ने ऑफ स्टंप के बाहर गेंद फेंकी। कोहली को एक शक्तिशाली कट लगाने के लिए पर्याप्त जगह मिली, लेकिन ग्लेन फिलिप्स ने हवा में उड़कर शानदार तरीके से एक हाथ से कैच लपका. स्टेडियम में मौजूद कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने निराशा में अपना सिर पकड़ लिया.

पाक के खिलाफ कोहली ने लगाया 51वां वनडे शतक

चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ कोहली ने अपना खोया हुआ फॉर्म वापस पा लिया और अपना 51वां वनडे शतक लगाया.कोहली का शतक ऐसे समय में आया, जब टीम को जीतने के लिए दो रन और कोहली को शतक पूरा करने के लिए 4 रनों की जरूरत थी. कोहली ने चौका लगाकर अपना शतक भी पूरा किया और भारत को मैच भी जिताया.

Girl Marriage With Dog Video: कुत्ते संग 11 महीने की बच्ची की शादी, हो जनजाति की अनोखी परंपरा

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola