IND vs NZ 2nd ODI: दूसरे वनडे के लिए रायपुर पहुंची टीम इंडिया, जानिए कब और कहां देख सकेंगे मुकाबला, VIDEO

IND vs NZ 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया दूसरे मैच को भी जीतकर तीन वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी.
India vs New Zealand 2nd ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला टीम इंडिया का नाम रहा. हैदराबाद में खेले गये पहले वनडे में भारत ने मेजबान टीम को 12 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. वहीं दोनों टीमों के बीच शनिवार (21 जनवरी) को दूसरा वनडे मुकाबला रायपुर में खेला जाएगा. इसके लिए कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया रायपुर पहुंच चुकी है. भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में अजेय बढ़त बनाना चाहेगी. वहीं दूसरी तरफ कीवी टीम दूसरा वनडे को जीतकर सीरीज बचाने के लिए मैदान पर उतरेगी. दोनों टीमों के बीच इस मैच में कड़ी टक्कर देखने को मिल सकता है.
भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा वनडे मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाना है. कप्तान रोहित शर्मा की अगुवाई में टीम इंडिया दूसरे मैच को भी जीतकर तीन वनडे मैचों की सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी. हालांकि न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का वनडे रिकॉर्ड ज्यादा अच्छे नहीं है, लेकिन सीरीज का पहला मैच को जीतकर टीम इंडिया के हौसले बुलंद हैं. बता दें कि पहले वनडे में भारत ने पहले खेलते हुए 8 विकेट पर 349 रन बनाये थे. जवाब में कीवी टीम लक्ष्य का पीछा करते हुए 337 रन ही बना सकी. भारत के लिए शुभमन गिल ने इस मैच में 208 रनों की शानदार पारी खेली थी. वहीं दूसरे वनडे के लिए टीम इंडिया रांची पहुंच चुकी है. यह उनका भव्य स्वागत किया गया. BCCI ने इसका वीडियो ट्विटर पर शेयर किया है.
Warm welcome for #TeamIndia here in Raipur ahead of the 2⃣nd #INDvNZ ODI 👏 👏 pic.twitter.com/wwZBNjrn0W
— BCCI (@BCCI) January 19, 2023
भारत-न्यूजीलैंड दूसरा वनडे मुकाबला 21 जनवरी को दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. यह मैच रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनल्स पर किया जाएगा. लाइव स्ट्रीमिंग Disney+ Hotstar एप पर उपलब्ध रहेगी.
Also Read: IND vs NZ 1st ODI: जब माइकल ब्रेसवेल रोक दी भारत की सांसे, अपने धमाकेदार पारी से सबको किया हैरान
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, ईशान किशन, विराट कोहली, रजत पाटीदार, सूर्यकुमार यादव, केएस भरत, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, शाहबाज अहमद, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, मो. सिराज और उमरान मलिक
टॉम लैथम (कप्तान), फिन एलेन, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, डेवोन कॉनवे, जैकब डफी, लॉकी फर्ग्यूसन, डेरिल मिचेल, हेनरी निकोल्स, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सैंटनर, हेनरी शिपली, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर और डग ब्रेसवेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




