ePaper

IND vs NZ 1st T20: सवाई मानसिंह जयपुर में पहली बार होगा टी20 मुकाबला, ऐसा रहा है वनडे और टेस्ट का रिकॉर्ड

Updated at : 16 Nov 2021 4:04 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs NZ 1st T20: सवाई मानसिंह जयपुर में  पहली बार होगा टी20 मुकाबला, ऐसा रहा है वनडे और टेस्ट का रिकॉर्ड

सवाई मानसिंह स्टेडियम में 19 वनडे और एक मात्र टेस्ट मैच खेले गये हैं. एक मात्र टेस्ट भारत और पाकिस्तान के बीच 21 से 26 फरवारी 1987 के बीच खेला गया था, जो की ड्रॉ पर खत्म हुआ था. जबकि वनडे की बात करें तो यहां भारत का दबदबा रहा है. भारत ने जयपुर में 8 वनडे मुकाबले जीते हैं.

विज्ञापन

India vs New Zealand, 1st T20I सवाई मानसिंह स्टेडियम जयपुर में पहली बार टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच का आयोजन 17 नवंबर को हो रहा है. भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन टी20 मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला खेला जाएगा. जयपुर में आज तक टी20 मैचों का आयोजन नहीं हुआ था. हालांकि वनडे और टेस्ट मैचों का आयोजन हो चुका है.

सवाई मानसिंह स्टेडियम का रिकॉर्ड

सवाई मानसिंह स्टेडियम में 19 वनडे और एक मात्र टेस्ट मैच खेले गये हैं. एक मात्र टेस्ट भारत और पाकिस्तान के बीच 21 से 26 फरवारी 1987 के बीच खेला गया था, जो की ड्रॉ पर खत्म हुआ था. जबकि वनडे की बात करें तो यहां भारत का दबदबा रहा है. भारत ने जयपुर में 8 वनडे मुकाबले जीते हैं.

Also Read: IND vs NZ: वर्ल्ड कप में हार के बाद न्यूजीलैंड की टीम में बड़ा बदलाव, भारत के खिलाफ केन विलियमसन की छुट्टी

जबकि वेस्टइंडीज और पाकिस्तान की टीम ने यहां तीन-तीन मुकाबले जीते हैं. इंग्लैंड ने जयुपर में दो मैच जीते हैं. ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश की टीम जयपुर के एक-एक वनडे मैच जीता है.

सचिन तेंदुलकर ने जयपुर में बनाये सबसे अधिक रन

सचिन तेंदुलकर ने सवाई मानसिंह स्टेडियम में सबसे अधिक रन बनाये हैं. वनडे में सचिन ने 7 मैचों की 7 पारियों में 322 रन बनाये हैं. जिसमें उन्होंने 1 शतक और दो अर्धशतक जमाये. सचिन के अलावा जयपुर में एमएस धोनी का रिकॉर्ड भी शानदार रहा है. यहां धोनी ने 5 मैचों की 4 पारियों में 1 शतक की मदद से कुल 240 रन बनाये. रोहित शर्मा का भी प्रदर्शन जयपुर में शानदार रहा है. उन्होंने 2 मैचों में 1 शतक और एक अर्धशतक की मदद से कुल 193 रन बनाये हैं.

रोहित शर्मा और राहुल द्रविड़ का पहला मैच

बतौर टी20 कप्तान रोहित शर्मा और मुख्य कोच राहुल द्रविड़ का यह पहला मुकाबला होगा. द्रविड़ को टी20 वर्ल्ड कप की समाप्ति के बाद टीम इंडिया का नया हेड कोच बनाया गया, जबकि रोहित शर्मा विराट कोहली की जगह पर नये कप्तान बने.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola