IND vs NZ,1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज, देखें संभावित प्लेइंग XI, वेदर और पिच रिपोर्ट

Updated:
विज्ञापन
IND vs NZ,1st ODI: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला वनडे आज, देखें संभावित प्लेइंग XI, वेदर और पिच रिपोर्ट

IND vs NZ,1st ODI Match: भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के दौरान 29 डिग्री के करीब तापमान होने की संभावना है. जबकि आद्रता 29 फीसदी रहने की संभावना है. मैच के दौरान हवा की गति 8 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा.

विज्ञापन

भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मैच आज हैदराबाद के राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला दोपहर 1:30 से शुरू होगा. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले मुकाबले में वर्ल्ड रिकॉर्ड दोहरा शतक जमाने वाले झारखंड के खिलाड़ी ईशान किशन की प्लेइंग इलेवन में वापसी हो सकती है.

कैसा रहेगा मौसम

भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के दौरान 29 डिग्री के करीब तापमान होने की संभावना है. जबकि आद्रता 29 फीसदी रहने की संभावना है. मैच के दौरान हवा की गति 8 किलोमीटर की रफ्तार से चल सकती है. मौसम विभाग का अनुमान है कि मैच के दौरान आसमान साफ रहेगा. दोपहर की अच्छी धूप रहेगी. जबकि बारिश की कोई भी संभावना नहीं है.

पिच रिपोर्ट

राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम बल्लेबाजी के अनुकूल माना जाता है. उम्मीद है कि यहां एक बार फिर बल्लेबाजों को मदद मिलेगी और स्कोर कार्ड पर रन दिखेंगे. तेज गेंदबाजों को मैच के दूसरे सत्र में पिच से कुछ मदद मिल सकती है. जबकि बीच के ओवरों में स्पिनर काम आ सकते हैं.

Also Read: IND vs NZ: टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, श्रेयस अय्यर बाहर, BCCI ने इस खिलाड़ी को किया टीम में शामिल

संभावित प्लेइंग इलेवन

टीम इंडिया – रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल, विराट कोहली, इशान किशन (wk), सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पांड्या, वाशिंगटन सुंदर, उमरान मलिक / शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल / कुलदीप यादव, मोहम्मद. शमी, मो सिराज.

न्यूजीलैंड – फिन एलेन, डेवोन कॉनवे, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (कप्तान, विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिशेल सेंटनर, ईश सोढ़ी, ब्लेयर टिकनर/डौ ब्रेसवेल, लॉकी फर्ग्यूसन.

श्रीलंका सीरीज में टीम से बाहर थे ईशान किशन

बांग्लादेश के खिलाफ शृंखला में वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज दोहरा शतक जड़ने वाले किशन को श्रीलंका के खिलाफ शृंखला में बाहर रखा गया. शुभमन गिल को उन पर तरजीह दी गई जिन्होंने कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज किया. गिल ने तीन मैचों में 70, 21 और 116 रन बनाये.

भारतीय सलामी जोड़ी में बदलाव की संभावना नहीं

न्यूजीलैंड के खिलाफ सलामी जोड़ी में किसी बदलाव की संभावना नहीं है. केएल राहुल निजी कारणों से उपलब्ध नहीं है लिहाजा किशन को विकेटकीपिंग का जिम्मा सौंपा जा सकता है. वह अब तक दस वनडे में से तीन में मध्यक्रम में उतर चुके हैं तो उन्हें इस क्रम पर बल्लेबाजी का अनुभव है. टीम में शामिल दूसरे विकेटकीपर केएस भरत के चुने जाने की संभावना कम है क्योंकि राहुल की गैर मौजूदगी में उन्हें कवर के तौर पर ही रखा गया है.

विराट कोहली शानदार फॉर्म में, श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में जमाया लगातार दो शतक

श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में शुभमन गिल और विराट कोहली के अलावा रोहित शर्मा ने भी 83 और 42 रन बनाये लेकिन शतक नहीं जमा सके. कोहली ने एक के बाद एक शतक ठोंके और पुराने फॉर्म में लौटकर न्यूजीलैंड के लिये खतरे की घंटी बजा दी है.

न्यूजीलैंड को खलेगी विलियमसन और टिम साउदी की कमी

न्यूजीलैंड टीम में केन विलियमसन और टिम साउदी जैसे सितारे नहीं है लेकिन इसके बावजूद टीम काफी मजबूत है. कार्यवाहक कप्तान टॉम लाथम ने पिछली बार भारत के खिलाफ वनडे में शानदार प्रदर्शन किया था. न्यूजीलैंड टीम पाकिस्तान को हराकर बुलंद हौसलों के साथ आई है.

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola