IND VS NED मैच से पहले जानें, दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े और संभावित प्लेइंग 11
Published by : Vaibhaw Vikram Updated At : 12 Nov 2023 8:18 AM
विश्व कप 2023 का आखिरी मुकाबला भारत बनाम नीदरलैंड खेला जाना है. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. भारत और नीदरलैंड एकदिवसीय प्रारूप के मैचों में केवल दो बार आमने-सामने हुए हैं. मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है.
विश्व कप 2023 का आखिरी मुकाबला भारत बनाम नीदरलैंड खेला जाना है. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में भारतीय समयानुसार दोपहर दो बजे से खेला जाएगा. भारत ने अभियान में बेहतरीन शुरुआत की है और अभी तक खेले गए सभी आठ मुकाबलों में जीत दर्ज की है. विश्व कप के दौरान सभी टीमों ने अपना नौ मुकाबला खेल लिया है. केवल भारत और नीदरलैंड का मुकाबला शेष रह गया है. भारत और नीदरलैंड एकदिवसीय प्रारूप के मैचों में केवल दो बार आमने-सामने हुए हैं और ये दोनों मुकाबले विश्व कप के दौरान खेले गए थे. मुकाबले में भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा है. रविवार को भारतीय टीम अपनी जीत कि लय बरकरार रखना चाहेगी.
आईसीसी विश्व कप 2003 में पहली बार दक्षिण अफ्रीका के पार्ल में बोलैंड पार्क में मेन इन ब्लू का मुकाबला डच टीम से हुआ. सौरव गांगुली की अगुवाई में भारत ने नीदरलैंड को 68 रनों से हरा दिया. भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी. सचिन तेंदुलकर ने अर्धशतक बनाया, जबकि अनिल कुंबले और जवागल श्रीनाथ ने चार-चार विकेट लिए. हालांकि, नीदरलैंड के गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दी. भारत के खराब प्रदर्शन और 204 रनों के लक्ष्य के बावजूद नीदरलैंड केवल 136 रन ही बना सकी और मैच हार गई. जिसके बाद इन दोनों टीमों का सामना 2011 में अपने घरेलू मैदान पर हुआ. नीदरलैंड ने टॉस जीता. उन्होंने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जिससे भारत को 190 रनों का आसान लक्ष्य मिला. इस मुकाबले में भारत ने नीदरलैंड को 14 गेंद शेष रहते ही दिया था.
AccuWeather के अनुसार, भारत बनाम नीदरलैंड मुकाबले के दौरान रविवार को मौसम साफ रहेगा. बारिश की संभावना सिर्फ तीन फीसदी है, जिससे बारिश के कारण खेल खराब होने की संभावना खत्म हो गई है. आर्द्रता 45 प्रतिशत रहेगी, जबकि बादल 18 प्रतिशत रहेगी, इसके अलावा, तापमान 16 से 28 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा. फैंस सुहावने मौसम में मैच का आनंद ले पाएंगे.
भारत बनाम नीदरलैंड मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. बता दें, यहां की पिच को बल्लेबाजी के लिए स्वर्ग कहा जाता है. यहां की मैदान छोटी है और काली मिट्टी की पिच होने के कारण पिच का फायदा बल्लेबाजों को अधिक मिलता है. इसके कारण अधिक छक्के और चौके देखने को मिलते हैं.
-
रोहित शर्मा (कप्तान)
-
शुभमन गिल
-
विराट कोहली
-
श्रेयस अय्यर
-
केएल राहुल
-
सूर्यकुमार यादव
-
रवींद्र जडेजा
-
कुलदीप यादव
-
जसप्रीत बुमराह
-
मोहम्मद शमी
-
मोहम्मद सिराज
-
स्कॉट मैक्स ओ डॉड/विक्रमजीत सिंह
-
वेस्ले बर्रेसी
-
कॉलिन एकरमैन
-
साइब्रांड एंगेलब्रेक्ट
-
स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान)
-
बास डी लीडे
-
तेजा निदामानुरु
-
लोगान वैन बीक
-
रोएलोफ वैन डर मर्व
-
आर्यन दत्त
-
पॉल वैन मीकेरेन
कोच द्रविड़ ने कहा, ‘पिछले मैच से अभी तक हमें पहले ही 6 दिन का ऑफ मिल चुका है. इसलिए सभी खिलाड़ी अच्छी शेप में हैं और वह सभी खेलने के लिए तैयार हैं. सेमीफाइनल से पहले सिर्फ एक मैच बाकी है और पूरे विश्वास के साथ हमारी तैयारी हो चुकी है. मैं बस यही कह सकता हूं.’ उन्होंने कहा, ‘जैसे-जैसे टूर्नामेंट अपनी समाप्ति की तरफ आ रहा है. हमारा फोकस यही रहेगा कि बेस्ट खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन में ही शामिल रखा जाए. ये चीज ना सिर्फ मानसिक बल्कि शारीरिक तौर पर भी हमारी मदद करेगी कि खिलाड़ी मैच की लय में बने रहेंगे. जिससे सेमीफाइनल और फाइनल में हम अपना बेस्ट दे सकेंगे. उम्मीद है कि हम फाइनल खेलने जा रहे हैं.’
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
वैभव विक्रम डिजिटल पत्रकार हैं. खेल, लाइफस्टाइल, एजुकेशन, धर्म में रुचि है और इसी विषय पर अपने विचार प्रकट करना पसंद है. क्रिकेट से बहुत लगाव है. वर्तमान में प्रभात खबर के खेल डेस्क पर कंटेंट राइटर पद पर कार्यरत हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










