ePaper

IND vs ENG: दूसरे वनडे से पहले फिट हुए विराट कोहली, अंग्रेजों की उड़ गई नींद

Updated at : 08 Feb 2025 7:57 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs ENG: Virat Kohli

IND vs ENG: Virat Kohli

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच दूसरा वनडे मुकाबला कटक में खेला जाएगा. स्टार बल्लेबाज विराट कोहली दूसरे मैच के लिए फिट हो गए हैं. बल्लेबाजी कोच शांतनु कोटक ने यह जानकारी दी. कोहली प्लेइंग इलेवन में वापसी करने को बेताब होंगे.

विज्ञापन

IND vs ENG: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली घुटने की चोट से उबर चुके हैं और इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा वनडे खेलने के लिए बिल्कुल फिट हैं. पूर्व भारतीय कप्तान रविवार को कटक में होने वाले दूसरे मैच में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होंगे. बल्लेबाजी कोच सीतांशु कोटक ने शनिवार को यह जानकारी दी. कोहली को सीरीज के पहले मैच से एक रात पहले दाहिने घुटने में सूजन आ गई थी और वे मैच में नहीं खेल पाए थे. कोहली के बाहर होने से श्रेयस अय्यर को पहले वनडे में मौका दिया गया और उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली.

नंबर 3 पर बल्लेबाजी करेंगे कोहली

अब जब विराट कोहली फिट हो गए हैं और नंबर 3 की जगह वापस ले सकते हैं. ऐसे में यशस्वी जायसवाल को बाहर किया जा सकता है और शुभमन गिल से पारी की शुरुआत कराई जा सकती है. जायसवाल ने पहले वनडे में डेब्यू किया, लेकिन उनका बल्ला खामोश रहा. कोटक ने मैच की पूर्व संध्या पर कहा, ‘विराट कोहली रविवार को कटक में इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे मैच खेलने के लिए फिट हैं.’

पैट कमिंस के घर आई ‘बेबी एडी’, पत्नी बेकी ने दिया दूसरे बच्चे को जन्म, जानें बेटी का पूरा नाम क्या है?

जब ऋषभ और धवन को तैयार करने वाला कोच घर से बेदखल हुआ, तब आशीष नेहरा ने दिया अनोखा तोहफा

वनडे है कोहली का पसंदीदा फॉर्मेट

कोहली की 100 प्रतिशत मैच फिटनेस का मतलब है कि वह पिछले साल अगस्त के बाद अपना पहला वनडे खेलेंगे. चैंपियंस ट्रॉफी से पहले सिर्फ दो मैच बचे हैं, इसलिए यह जरूरी है कि कोहली अपनी फॉर्म में वापस आएं और बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में मिली हार के बाद कुछ रन बनाएं. माना जाता है कि वनडे फॉर्मेट कोहली का कम्फर्ट जोन है. अगर कोई ऐसा फॉर्मेट है जो कोहली को उनके रन बनाने के तरीके पर वापस लाने में मदद कर सकता है, तो वह वनडे है.

कटक में कोहली का प्रदर्शन

कोहली ने कटक के बाराबती स्टेडियम में 4 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 30 से कम की औसत से सिर्फ 118 रन बनाए हैं. यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ उनका उच्चतम स्कोर 85 रन रहा है. दरअसल, कोहली ने कटक में अपना पहला मैच विंडीज के खिलाफ खेला था, जहां वे सिर्फ 3 रन बनाकर आउट हो गए थे. इसके बाद दो और निराशाजनक स्कोर आए, जिसमें उन्होंने 2014 में श्रीलंका के खिलाफ 22 और 2017 में इंग्लैंड के खिलाफ 8 रन बनाए.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola