ePaper

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने रचा इतिहास, ये कारनामा करने वाले तीसरे ऑलराउंडर बने

Updated at : 27 Jul 2025 11:29 PM (IST)
विज्ञापन
Ravindra Jadeja Records at Lord's

Ravindra Jadeja Records at Lord's

IND vs ENG: रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के खिलाफ मैनचेस्टर टेस्ट में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल कर ली है. वह अब विदेशी धरती पर किसी एक देश के खिलाफ 1000 रन और 30 विकेट लेने वाले भारत के पहले और दुनिया के तीसरे ऑलराउंडर बन गए हैं. उन्होंने इस उपलब्धि के साथ कपिल देव, रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है.

विज्ञापन

IND vs ENG, Ravindra Jadeja Creates History: भारत और इंग्लैंड के बीच चल रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज में अब भारत के सबसे बहतरीन ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. जडेजा का करियर एक मिसाल है कि किस तरह आलोचनाओं के बीच भी कोई खिलाड़ी अपने प्रदर्शन से सबका मुंह बंद कर सकता है. जब-जब जडेजा पर सवाल उठे, उन्होंने मैदान पर ऐसा जवाब दिया जिसे हर क्रिकेट प्रेमी हमेशा याद रखेगा. इंग्लैंड के खिलाफ मौजूदा सीरीज में उन्होंने बल्ले और गेंद दोनों से शानदार योगदान दिया है.

मैनचेस्टर टेस्ट में जडेजा ने एक अनोखा कीर्तिमान रचा. वह अब विदेशी धरती पर एक ही देश के खिलाफ 1000 रन और 30 विकेट लेने वाले विश्व क्रिकेट के महज तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं. इस उपलब्धि के साथ उन्होंने भारत के महान ऑलराउंडर कपिल देव, वीनू मांकड़ और रविचंद्रन अश्विन जैसे दिग्गजों को भी पीछे छोड़ दिया है.

Ravindra Jadeja
Ravindra jadeja

गैरी सोबर्स की लीग में पहुंचे जडेजा

जडेजा से पहले यह कारनामा सिर्फ दो ऑलराउंडरों ने किया था. वेस्टइंडीज के सर गैरी सोबर्स और इंग्लैंड के विलफ्रेड रोड्स. गैरी सोबर्स ने इंग्लैंड में 1820 रन और 62 विकेट लिए हैं, जो अब तक का सर्वोच्च रिकॉर्ड है. विलफ्रेड रोड्स ने ऑस्ट्रेलिया में 1032 रन और 42 विकेट लेकर अपना नाम अमर कर दिया था.

Ravindra Jadeja broke Zaheer Khan Record.

अब जडेजा इस विशेष क्लब में तीसरे सदस्य बन चुके हैं. उन्होंने इंग्लैंड की धरती पर 1000+ रन और 30 विकेट का आंकड़ा पार करके यह गौरव हासिल किया है. हालांकि, रोड्स को विकेटों के मामले में पीछे छोड़ना उनके लिए कठिन है, क्योंकि ओवल टेस्ट ही अब उनके पास अंतिम मौका है, और अगली इंग्लैंड यात्रा की संभावना काफी कम है.

ये भी पढे…

World Top 3: न सचिन न लारा, ये खिलाड़ी हैं डिविलियर्स के टॉप 3 खिलाड़ी और इस दिग्गज को बताया ‘ग्रेटेस्टऑफ ऑल टाइम’

WCL T20: लगातार जारी है एबी डिविलियर्स का कहर, तीन दिन में ठोका दूसरा शतक, कंगारूओं का बनाया कीमा

IND vs ENG: इस दिग्गज खिलाड़ी के रिकॉर्ड को धवस्त करेंगे गिल, 88 साल से नहीं टूट पाया यह महाकीर्तिमान

विज्ञापन
Aditya Kumar Varshney

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola