बदल गया टीम इंडिया का कलेवर, नागपुर में नई ड्रेस और नई टीम के साथ उतरेगी, जानें संभावित प्लेइंग XI
IND vs ENG: Team India New Dress for ODIs
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड आज गुरुवार को पहले एकदिवसीय मुकाबले के लिए नागपुर मेंं उतरेंगे. इस सीरीज के लिए भारत ने अपनी नई ड्रेस लांच कर दी है. टी20 शृंखला के बाद भारतीय टीम भी बदल गई है. ऐसे में आइए नजर डालते हैं कि पहले एकदिवसीय में भारत की प्लेइंग इलेवन कैसी हो सकती है.
IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में जबरदस्त सफलता के बाद टीम इंडिया आज गुरुवार को एकदिवसीय शृंखला के लिए नागपुर में उतरेगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम की जर्सी में बदलाव किया है. वनडे सीरीज से पहले टीम के खिलाड़ियों के फोटोशूट के दौरान नए कलेवर वाली ड्रेस सामने आई. इसमें कंधे पर अलग तरह की ट्राई कलर वाली जर्सी मं कंधे पर तिरंगा दिखा. वहीं टीम इंडिया ड्रेस के साथ एकदिवसीय सीरीज के लिए भी पूरी तरह बदल गई है. भारतीय टीम में कप्तान अब रोहित शर्मा होंगे तो वहीं स्टार बल्लेबाज विराट कोहली समेत कई खिलाड़ियों की वापसी हुई है. ऐसे में पहले एकदिवसीय मैच में भारतीय टीम की संभावित इलेवन कैसी रहेगी.
ओडीआई सीरीजी के लिए भारतीय टीम की नई जर्सी में दोनों कंधों पर तिरंगा देखने को मिल रहा है, जो देश के गौरव का प्रतीक है. इसके अलावा, जर्सी पर बने बीसीसीआई के लोगो के पास दो सितारे भी नजर आ रहे हैं. ये सितारे भारतीय टीम की वनडे क्रिकेट में दो विश्व कप जीत को दर्शाते हैं. पहली बार भारत ने 1983 में वर्ल्ड कप अपने नाम किया था, जबकि दूसरी बार 2011 में टीम इंडिया ने यह खिताब जीता था. बीसीसीआई ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर विराट कोहली, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, यशस्वी जायसवाल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, हर्षित राणा समेत कई खिलाड़ियों की फोटो पोस्ट कर इसकी जानकारी दी.
इसी नई ड्रेस के साथ भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ ओडीआई सीरीज की शुरुआत करेगी तो उसके लिए चैंपियंस ट्रॉफी की तैयारियां भी दिमाग में चल रही होंगी. भारतीय टीम को चैंपियंस ट्रॉफी से पहले कई अहम फैसले लेने होंगे. सबसे बड़ी चिंता जसप्रीत बुमराह की फिटनेस को लेकर बनी हुई है. यदि वह अनुपलब्ध रहते हैं, तो मोहम्मद शमी की भूमिका और महत्वपूर्ण हो जाएगी. वहीं, विकेटकीपर के चयन को लेकर केएल राहुल और ऋषभ पंत के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिलेगा.
इंग्लैंड ने घोषित की अपनी प्लेइंग इलेवन
इंग्लैंड ने वनडे मैच से पहले ही अपनी अंतिम एकादश की घोषणा कर दी है. अनुभवी बल्लेबाज जो रूट, जो 2023 वनडे वर्ल्ड कप के बाद इस प्रारूप में नहीं खेले थे, टीम में लौट आए हैं, जिससे इंग्लैंड का बल्लेबाजी क्रम और मजबूत होगा.
केएल राहुल बनाम ऋषभ पंत: चयन की दुविधा
भारतीय टीम प्रबंधन के लिए विकेटकीपर-बल्लेबाज का चयन एक चुनौती बना हुआ है। केएल राहुल ने 2023 वर्ल्ड कप में 452 रन बनाकर टीम को स्थिरता प्रदान की, लेकिन उनका स्ट्राइक रेट सवालों के घेरे में है। दूसरी ओर, ऋषभ पंत अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से किसी भी समय मैच का रुख बदल सकते हैं। बाएं हाथ के बल्लेबाज के रूप में वह टीम को संतुलन भी देते हैं.
श्रेयस अय्यर की जगह पर संशय
यदि टीम प्रबंधन राहुल और पंत दोनों को शामिल करता है, तो श्रेयस अय्यर को बाहर बैठना पड़ सकता है. हालांकि, उनका वनडे रिकॉर्ड शानदार रहा है और उन्होंने कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं.
संभावित प्लेइंग इलेवन और अन्य फैसले
भारत की ओपनिंग जोड़ी तय मानी जा रही है, जिसमें रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करेंगे, जबकि विराट कोहली नंबर तीन पर खेलेंगे. मध्यक्रम में श्रेयस अय्यर, केएल राहुल या ऋषभ पंत को जगह मिल सकती है.
स्पिन विभाग में रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल में से किसी एक को मौका मिल सकता है. हार्दिक पांड्या ऑलराउंडर की भूमिका निभाएंगे, जबकि तेज गेंदबाजी में मोहम्मद शमी का स्थान तय है. यह देखना दिलचस्प होगा कि हर्षित राणा को डेब्यू का मौका मिलता है या अर्शदीप सिंह को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया जाता है.
भारत और इंग्लैंड हेड टू हेड रिकॉर्ड
अगर रिकॉर्ड की बात करें, तो भारत और इंग्लैंड के बीच अब तक 107 वनडे मुकाबले खेले जा चुके हैं. इनमें से भारत ने 58 मैच जीते हैं, जबकि इंग्लैंड ने 44 मुकाबलों में जीत दर्ज की है, वहीं दो मैच टाई रहे, जबकि तीन का कोई नतीजा नहीं निकला. वहीं भारत में खेले गए 52 वनडे मैचों में भारतीय टीम ने 34 बार जीत हासिल की है, जबकि इंग्लैंड को 17 मुकाबलों में सफलता मिली है, जबकि एक मैच टाई रहा. वहीं नागपुर के इस मैदान पर के जामथा स्थित वीसीए स्टेडियम में भारतीय टीम का प्रदर्शन अच्छा रहा है. यहां खेले गए छह वनडे मैचों में से भारत ने चार में जीत दर्ज की है. इस स्टेडियम पर छह साल बाद ओडीआई मैच हो रहे हैं.
कब शुरू होगा मैच
भारत औऱ इंग्लैंड के बीच पहला ओडीआई मैच दोपहर 1.30 बजे शुरू होगा. इससे आधे घंटे पहले टॉस किया जाएगा.
भारत की संभावित प्लेइंग XI
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उप कप्तान), विराट कोहली, वाशिंगटन सुंदर, केएल राहुल/ऋषभ पंत, श्रेयस अय्यर, हार्दिक पंड्या, अक्षर पटेल/रविंद्र जडेजा, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह/हर्षित राणा, कुलदीप यादव
इंग्लैंड की प्लेइंग XI
बेन डकेट, फिल साल्ट, जो रूट, हैरी ब्रूक, जोस बटलर (कप्तान), लियाम लिविंगस्टोन, जैकब बेथेल, ब्रायडन कार्स, जोफ्रा आर्चर, आदिल रशीद, साकिब महमूद
‘उसको टीम में किसी तरह लाओ’, आकाश चोपड़ा ने इस गेंदबाज को शामिल करने के लिए गौतम गंभीर से की अपील
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By अनन्त नारायण शुक्ल
अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.
अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.
इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.
अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.
अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.
उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.
तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए