IND vs AUS: भारतीय टीम ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह को दी श्रद्धांजलि, काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे खिलाड़ी

Updated:
विज्ञापन

Manmohan Singh and Rohit Sharma

भारतीय टीम ने पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए चौथे टेस्ट के दूसरे दिन पर बांह पर काली पट्टी बांधकर मैदान में खेलने उतरी.

विज्ञापन

IND vs AUS: बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट मैच के दूसरे दिन भारतीय टीम के सभी खिलाड़ी बांह पर काली पट्टी बांधकर उतरे. दरअसल भारत के पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का 92 साल की उम्र में देर रात निधन हो गया. 26 दिसंबर की रात उनके निधन के बाद पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई. उनके निधन के बाद विश्व भर से शोक संवेदनाएं आ रही हैं. टीम इंडिया इस समय ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर है. भारतीय टीम ने भी अपने पूर्व पीएम के निधन पर बांह पर काली पट्टी बांधकर श्रद्धंजलि दी. दूसरे दिन भारतीय कप्तान रोहित शर्मा टीम को लीड करते हुए बांह पर काला बैंड बांधकर आए.

पूर्व खिलाड़ियों ने भी व्यक्त कीं संवेदनाएं

डॉ. मनमोहन सिंह को गुरुवार को अचानक तबियत बिगड़ने पर अस्प्ताल में भर्ती कराया गया था. वे 92 साल के थे. वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे. इससे पहले डॉ सिंह भारत के वित्त मंत्री और वित्त सचिव भी रह चुके थे. उनके निधन से संपूर्ण देश में शोक की लहर है. भारत सरकार ने सभी निर्धारित सभी सरकारी कार्यक्रम रद्द करते हुए 7 दिनों का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है. भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री के निधन पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं. पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा, “पूर्व प्रधान मंत्री, एक संपूर्ण सज्जन व्यक्ति और एक दूरदर्शी नेता, डॉ. मनमोहन सिंह जी के आकस्मिक निधन की खबर से दुखी हूं. संकट के समय में उनका शांत और स्थिर नेतृत्व, जटिल राजनीतिक से निपटने की उनकी क्षमता उन्हें वास्तव में अलग करती थी. भारत की क्षमता में उनका अटूट विश्वास था. राष्ट्र डॉ. साहब को उनके योगदान के लिए सदैव याद रखेगा। उनके परिवार और रिश्तेदारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएँ.

भारतीय टीम के दिग्गज बल्लेबाज वीरेंद्र सिंह ने भी अपनी श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि हमारे पूर्व प्रधान मंत्री श्री मनमोहन सिंह जी के निधन पर मैं अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करता हूं. ओम शांति

भारत-ऑस्ट्रेलिया टेस्ट में अब तक का हाल

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मैच मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जा रहा है. पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बना लिए थे. आज दूसरे दिन का खेल शुरू होने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने मैच पर पूरा दबदबा बना लिया है. दिग्गज बल्लेबाज स्टीन स्मिथ ने भारत के खिलाफ 11वां शतक जड़ते हुए रिकॉर्ड बना दिया है. पहले दिन भारत ने 6 विकेट लिए थे. जबकि दूसरे दिन भारत लंच तक केवल एक विकेट ले पाया है. ऑस्ट्रेलिया ने पहले सेशन का खेल समाप्त होने तक 7 विकेट के नुकसान पर 454 रन बना लिए हैं.

चौथे टेस्ट में दांव पर है दोनों टीमों की किस्मत

भारत और ऑस्ट्रेलिया बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में 1-1 से बराबरी पर हैं. पहला टेस्ट मैच भारत ने 295 रनों से जीता था, तो दूसरा मैच ऑस्ट्रेलिया ने 10 विकेट से जीता. जबकि ब्रिसबेन में खेला गया तीसरा मैच ड्रॉ रहा था. चौथे टेस्ट मैच में दोनों टीमें जीत के लिए पूरा जोर लगा रही हैं. जहां भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का टिकट दांव पर लगा है तो ऑस्ट्रेलिया पिछले चार बार से इस टूर्नामेंट को नहीं जीत पाया है.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola