IND vs AUS: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से दी करारी मात

Updated at : 19 Mar 2023 5:58 PM (IST)
विज्ञापन
IND vs AUS: टीम इंडिया के नाम दर्ज हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 10 विकेट से दी करारी मात

India vs Australia, 2nd ODI: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट से मिली हार के साथ ही टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दरअसल वनडे में गेंद रहते हुए यह भारत की सबसे बड़ी हार है.

विज्ञापन

India vs Australia, 2nd ODI: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच आज (19 मार्च) तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला विशाखापट्टनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेले गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 10 विकेट से टीम इंडिया को करारी मात दी. मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम महज 117 रनों पर आलआउट हो गई. वहीं इसका पीछा कंगारू टीम ने बिना विकेट खोए 11 ओवर में ही कर लिया. वहीं इस हार के साथ भी भारतीय टीम के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दरअसल यह वनडे में बॉल रहते भारत की सबसे बड़ी हार है.

234 बॉल शेष रहते हारा भारत

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 10 विकेट से मिली हार के साथ ही टीम इंडिया के नाम शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज हो गया है. दरअसल वनडे में गेंद रहते हुए यह भारत की सबसे बड़ी हार है. भारत विशाखापट्टनम में मैच के 234 गेंद रहते हुए हारा है. यह गेंद शेष रहने के लिहाज से टीम इंडिया की सबसे बड़ी हार है. इससे पहले भारत साल 2019 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 212 गेंद शेष रहते हुए हारा था. हालांकि वह मैच हैमिल्टन में खेला गया था.

गेंद शेष रहते हुए भारत की पांच सबसे बड़ी हार

234 गेंद – बनाम ऑस्ट्रेलिया, विशाखापट्टनम 2023

212 गेंद – बनाम न्यूजीलैंड, हैमिल्टन 2019

209 – बनाम श्रीलंका, दांबुला 2010

181 – बनाम श्रीलंका, हंबनटोटा 2012

176 – बनाम श्रीलंका, धर्मशाला 2017   

घर में 3 बार 10 विकेट से हारने वाली पहली टीम बनीं भारत

इसके अलावा इसी मैच में भारत के नाम एक और शर्मनाक रिकॉर्ड भी दर्ज हुआ है. दरअसल भारत में यह तीसरी बार हुआ है जब टीम इंडिया को 10 विकेट से विपक्षी टीम द्वारा मात मिली है. वहीं इसके साथ ही भारत पहली ऐसी टीम बन गई है जिसे अपने घर में तीन बार 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है. वहीं साल 2021 से यह तीसरी बार है जब भारतीय टीम को इंटरनेशनल क्रिकेट में 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा है.

2 साल में तीसरी बार टीम इंडिया को मिली 10 विकेट से हार

टी20 वर्ल्ड कप 2021 में पाकिस्तान ने 10 विकेट से हराया

टी0 वर्ल्ड कप 2022 में इंग्लैंड ने 10 विकेट से हराया

ऑस्ट्रेलिया ने वनडे सीरीज के दूसरे मैच में 10 विकेट से हराया  

विज्ञापन
Saurav kumar

लेखक के बारे में

By Saurav kumar

Saurav kumar is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola