IND vs AUS: स्टीव स्मिथ ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ विश्व क्रिकेट में हासिल की सबसे बड़ी उपलब्धि

Updated:
विज्ञापन

steve smith

IND vs AUS: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाया है. वे भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. IND vs AUS: भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच में स्टीव स्मिथ ने शानदार शतक लगाया है. वे भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. Steve Smith Record Century

विज्ञापन

IND vs AUS: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट मेलबर्न में कल 26 दिसंबर से शुरू हुआ. पहले दिन ऑस्ट्रेलिया ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट के नुकसान पर 311 रन बनाए. उसके शीर्ष क्रम के सभी बल्लेबाजों ने अर्द्धशतक बनाया. स्टीव स्मिथ भी कल पचास रन बनाकर अविजित लौटे थे, आज 27 दिसंबर को उन्होंने अपनी पारी को आगे बढ़ाते हुए अपना शतक पूरा किया. उन्होंने अपना 34वां शतक पूरा किया. इसके साथ ही स्टीव ने विश्व क्रिकेट में भारत के खिलाफ महान उपलब्धि हासिल करते हुए सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड बना दिया है. 

स्टीव स्मिथ ने इस मैच में शतक पूरा करते ही भारत के खिलाफ सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उन्होंने इंडिया के विरुद्ध 11वां शतक बनाया है. वे अब शतक लगाने के मामले में जो रूट से भी आगे निकल गए हैं. पिछले मैच में भी उन्होंने शतक लगाकर रूट की बराबरी की थी. स्टीव स्मिथ भारत के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में शानदार प्रदर्शन करते हैं. स्मिथ ने भारत के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट की पहली पारी में 10 पारियों में से 7 में शतक लगाए हैं. पिछली 10 पारियों में उनका स्कोर 162*, 133, 192, 117, 0, 131, 36, 0, 101, 103* रहा है. वे भारत के खिलाफ शानदार लय में हैं.

भारत के खिलाफ सर्वाधिक टेस्ट शतक

43 पारियों में- 11: स्टीव स्मिथ
55 पारियों में- 10: जो रूट
30 पारियों में- 8: गैरी सोबर्स
41 पारियों में- 8: विव रिचर्ड्स
51 पारियों में- 8: रिकी पोंटिंग

एक साथ चार दिग्गजों को पछाड़ा

स्मिथ का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर यह पांचवां शतक है. भारतीय गेंदबाजी के 101वें ओवर में नीतीश रेड्डी की आखिरी गेंद पर चौका लगाकर स्टीव ने शतक पूरा किया. उन्होंने अपने इस शतक की बदौलत एक साथ 4 दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है. विश्व क्रिकेट में टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा शतक लगाने के मामले में उन्होंने यूनिस खान, सुनील गावस्कर, ब्रायन लारा और माहेला जयवर्धने को पछाड़ दिया है. उन्होंने सबसे कम पारियों (113) में 34 शतक लगाए हैं. यूनिस खान ने 118 तो सुनील गावस्कर ने 125 पारियों में इतने शतक लगाए थे. वहीं लारा ने 131 तो जयवर्द्धने ने 149 पारियों में 34 शतक लगाए थे.

बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में सबसे ज्यादा शतक

स्टीव स्मिथ ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भी सबसे ज्यादा शतक बनाने का रिकॉर्ड कायम कर दिया है. यह शतक उनका इस टूर्नामेंट में 10वां शतक है. उन्होंने सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली का 9 शतकों का रिकॉर्ड तोड़ा है.

विज्ञापन
Anant Narayan Shukla

लेखक के बारे में

By Anant Narayan Shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. वर्तमान में उनका मुख्य फोकस राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर है. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं. अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं. इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं. अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है. इसके साथ ही वह कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं. उत्तर प्रदेश की कालीन नगरी- भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं. तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola