IND vs AUS: तीसरे, चौथे टेस्ट के लिए टीम इंडिया में कोई बदलाव नहीं, हार्दिक पांड्या होंगे पहले वनडे में कप्तान

India vs Australia: बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए टीम में कोई भी बदलाव नहीं किया है. वहीं पहले वनडे में हार्दिक पांड्या टीम की कप्तानी करेंगे. रोहित शर्मा पारिवारिक कारणों से पहले वनडे के लिए मौजूद नहीं रहेंगे. जयदेव उनादकट को वनडे टीम में भी जगह दी गयी है.
बीसीसीआई ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और चौथे टेस्ट के साथ-साथ तीन मैचों की वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया की घोषणा कर दी है. भारत ने मेहमान ऑस्ट्रेलिया को पहले दो टेस्ट मे हरा दिया है. तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए भारतीय टीम में कोई बदलाव नहीं किया गया है. जयदेव उनादकट, जिन्हें रणजी ट्रॉफी फाइनल में भाग लेने के लिए टीम से रिलीज किया गया था, शेष टेस्ट के लिए टीम में वापस आ गये हैं. उन्हें एकदिवसीय टीम में भी रखा गया है.
जयदेव उनादकट ने आखिरी बार 2013 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत के लिए 50 ओवर का मैच खेला था. केएल राहुल, जिन्हें पहले दो टेस्ट के लिए उप-कप्तान नामित किया गया था, पहले दो टेस्ट में बल्ले से निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद टीम में बनाये रखा गया है. हालांकि उन्हें तीसरे और चौथे टेस्ट में उपकप्तान नामित नहीं किया गया. तीसरे और चौथे टेस्ट के लिए किसी को भी उपकप्तान नामित नहीं किया गया है.
Also Read: IND vs AUS: रवींद्र जडेजा ने एक पारी में चटकाये 7 विकेट, 5 को किया बोल्ड, 21 साल बाद हुआ ऐसा
तीसरा टेस्ट 1 से 5 मार्च तक इंदौर के होल्कर स्टेडियम में खेला जायेगा. जबकि अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम 9 से 13 मार्च तक चौथे और अंतिम टेस्ट की मेजबानी करेगा. भारत के कप्तान रोहित शर्मा पहले वनडे में नहीं खेलेंगे. उनकी गैरमौजूदगी में हार्दिक पांड्या टीम की कमान संभालेंगे. बीसीसीआई ने एक बयान में कहा कि रोहित शर्मा पारिवारिक प्रतिबद्धताओं के कारण पहले वनडे के लिए उपलब्ध नहीं होंगे और हार्दिक पांड्या पहले वनडे में टीम की अगुवाई करेंगे. तीन वनडे क्रमश: 17, 19 और 22 मार्च को मुंबई, विजाग और चेन्नई में खेले जायेंगे.
रोहित शर्मा (कप्तान), लोकेश राहुल, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, केएस भरत (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, रवींद्र जडेजा, मो. शमी, मो. सिराज, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, उमेश यादव, जयदेव उनादकट.
रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, के एल राहुल, इशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या (उप-कप्तान), रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, वाशिंगटन सुंदर, युजवेंद्र चहल, मो. शमी, मो. सिराज, उमरान मलिक, शार्दुल ठाकुर, अक्षर पटेल, जयदेव उनादकट.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By AmleshNandan Sinha
अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




