U19 WC: ऑस्ट्रेलिया ने तीन महीने के अंदर दूसरी बार तोड़ा भारत का दिल, पहले सीनियर, अब जूनियर ने किया निराश

Updated at : 11 Feb 2024 10:19 PM (IST)
विज्ञापन
U19 WC: ऑस्ट्रेलिया ने तीन महीने के अंदर दूसरी बार तोड़ा भारत का दिल, पहले सीनियर, अब जूनियर ने किया निराश

Australia celebrates winning the ICC U19 men's Cricket World Cup Final between India and Australia and overall tournament, in Benoni, South Africa, Sunday, Feb. 11, 2024. AP/PTI(AP02_11_2024_000320B)

ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम ने पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को हराकर उसका आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार बढ़ा दिया था. अब उसकी जूनियर टीम ने पिछली बार के चैंपियन भारत को छठी बार अंडर-19 विश्व कप नहीं जीतने दिया.

विज्ञापन

ऑस्ट्रेलिया ने तीन महीने के अंदर दूसरी बार भारतीय क्रिकेट प्रेमियों का दिल तोड़ दिया. रविवार को दक्षिण अफ्रीका के विलोमूर पार्क में खेले गए वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में भारत को 79 रन से हरा दिया और चौथी बार अंडर-19 विश्व कप का खिताब अपने नाम कर लिया. जब भारतीय टीम फाइनल में पहुंची तो उम्मीद की जा रही थी कि जूनियर टीम, सीनियर टीम की हार का बदला ऑस्ट्रेलिया से जरूर लेगी, लेकिन खेल प्रेमियों को दूसरी बार निराशा हाथ लगी. तीन महीने में फिर से खेल प्रेमियों का जख्म हरा हो गया.

केवल 174 रन ही बना पायी टीम इंडिया

अंडर 19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट पर 253 रन चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था. जिसके जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवर में 174 रन बनाकर आउट हो गई.

Also Read: IND vs AUS, ICC U19 World Cup Final: 13 साल बाद फिर चैंपियन बना ऑस्ट्रेलिया, दूसरी बार टूटा भारत का दिल

19 नवंबर 2023 को ऑस्ट्रेलिया ने भारत को फाइनल में हराकर जीता था वर्ल्ड कप

ऑस्ट्रेलिया की सीनियर टीम ने पिछले साल 19 नवंबर को अहमदाबाद में खेले गए वनडे विश्व कप के फाइनल में भारत को हराकर उसका आईसीसी ट्रॉफी जीतने का इंतजार बढ़ा दिया था. अब उसकी जूनियर टीम ने पिछली बार के चैंपियन भारत को छठी बार अंडर-19 विश्व कप नहीं जीतने दिया. यह पहला अवसर है जबकि भारत को फाइनल में ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा.

दोनों वर्ल्ड कप में भारत के लिए एक जैसे हालात

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 और आईसीसी अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में भारत के लिए एक जैसे हालात रहे. पिछले साल खेले गए वर्ल्ड कप में सीनियर टीम ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया और पूरे टूर्नामेंट में फाइनल को छोड़कर एक भी मैच नहीं हारे. लगातार 10 मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया. अब अंडर 19 वर्ल्ड कप 2024 में भी भारत का प्रदर्शन वैसा ही रहा. भारतीय टीम लगातार 6 मैच जीतकर फाइनल में पहुंची, लेकिन खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा. दोनों ही बार एक ही टीम ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया.

Also Read: एमएस धोनी ने आईपीएल 2024 से पहले कप्तानों को दी खास सलाह, ऐसे मिलेगा खिलाड़ियों का पूरा समर्थन

13 साल बाद ऑस्ट्रेलिया फिर से बना चैंपियन

ऑस्ट्रेलिया ने चौथी बार अंडर 19 वर्ल्ड कप खिताब अपने नाम किया है. इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी बार खिताब 13 साल पहले 2010 में जीता था. उस समय ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को रौंदकर फाइनल जीता था. ऑस्ट्रेलिया ने अंडर 19 वर्ल्ड कप का पहला खिताब 1988 में जीता था. उसके बाद 2002 में दूसरी बार चैंपियन बना. जबकि भारत पांच बार वर्ल्ड कप चैंपियन रहा है. भारत ने 2000, 2008, 2012, 2018 और 2022 में अंडर 19 वर्ल्ड कप अपने नाम किया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola