ICC T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में ये स्टार खिलाड़ी बनायेंगे भारत को चैंपियन, देखें पूरी टीम इंडिया
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 13 Sep 2022 6:33 AM
India's captain Rohit Sharma, left, and batting partner KL Rahul celebrate scoring runs during the T20 cricket match of Asia Cup between India and Pakistan, in Dubai, United Arab Emirates, Sunday, Sept. 4, 2022. AP/PTI(AP09_04_2022_000269B)
बुमराह के पीठ में चोट लगी थी जबकि हर्षल की मांसपेशियों में खिंचाव था. इन दोनों ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) किया और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने उन्हें फिट घोषित किया.

एशिया कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद टीम इंडिया की नजर ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले टी20 वर्ल्ड कप पर है. इधर बीसीसीआई ने टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. जिसमें तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और डेथ ओवरों के विशेषज्ञ गेंदबाज हर्षल पटेल की 15 सदस्यीय टीम में वापसी हो गयी.

बुमराह के पीठ में चोट लगी थी जबकि हर्षल की मांसपेशियों में खिंचाव था. इन दोनों ने राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी में रिहैबिलिटेशन (चोट से उबरने की प्रक्रिया) किया और बीसीसीआई की चिकित्सा टीम ने उन्हें फिट घोषित किया.

रवि बिश्नोई विश्व कप की 15 सदस्यीय टीम में जगह बनाने से चूक गये. बिश्नोई की जगह ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन को तरजीह दी गयी.

अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी टी20 टीम में वापसी करने में सफल रहे. वह विश्व कप से पहले ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली शृंखलाओं की टीम का हिस्सा होंगे. शमी उन चार स्टैंड-बाय खिलाड़ियों में शामिल हैं जो टीम के साथ ऑस्ट्रेलिया का दौरा करेंगे. विश्व कप के लिए रिजर्व खिलाड़ियों में शमी के अलावा श्रेयस अय्यर, बिश्नोई और तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी शामिल हैं.

रोहित शर्मा टी20 वर्ल्ड कप में भी भारतीय टीम की अगुआई करेंगे. हालांकि उनकी कप्तानी में भारत के लिए एशिया कप शानदार नहीं रहा और सुपर चार के मुकाबले से ही बाहर हो गया.

केएल राहुल को ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सीरीज के साथ-साथ टी20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का उपकप्तान बनाया गया है. केएल राहुल इस समय शानदार फॉर्म में चल रहे हैं. वर्ल्ड कप में भी रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी पारी की शुरुआत करते नजर आयेगी.

अक्षर पटेल टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए बेहतरीन खेलाड़ी साबित हो सकते हैं. क्योंकि उनके पास शानदार स्पिन गेंदबाजी के साथ-साथ बेहतरीन बल्लेबाजी का कौशल है.

अर्शदीप सिंह बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं. खासकर डेथ ओवर में अर्शदीप काफी असरकारक साबित हुए हैं. आखिरी ओवर में उनके पास विकेट लेने और रन रोकने की कला मौजूद है. अर्शदीप यॉर्कर के विशेषज्ञ गेंदबाज माने जाते हैं.

भुवनेश्वर कुमार हाल के दिनों में टी20 क्रिकेट में शानदार गेंदबाजी की है. खासकर नयी गेंद के साथ भुवी काफी घातक साबित हुए हैं. पावरप्ले में भुवी सबसे अधिक विकेट टी20 क्रिकेट में लिये हैं.

दीपक हुड्डा टीम इंडिया के बेहतरीन ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं. जिनके पास बेहतरीन गेंदबाजी का अनुभव है, तो मध्यक्रम में ये बल्ले से भी कमाल दिखाने में माहिर हैं.

सूर्यकुमार यादव जब से चोट से उबर कर टीम में वापसी किये हैं, उनका बल्ला आग उगल रहा है. हाल के दिनों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है. एशिया कप में भी उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया. पांच मैचों उन्होंने 139 रन बनाया.

विराट कोहली खराब फॉर्म से उबर चुके हैं. अफगानिस्तान के खिलाफ एशिया कप मुकाबले में उन्होंने शानदार 122 रन की तूफानी पारी खेली और करीब 3 साल के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में शतक जमाया. कोहली ने एशिया कप में एक शतक और दो अर्धशतक की मदद से पांच मैचों में 276 रन बनाया.

युजवेंद्र चहल टी20 के विशेषज्ञ स्पिनर माने जाते हैं. अपनी चतुराई भरी गेंदबाजी से वो हमेशा बल्लेबाजों को फंसाते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










