ePaper

ICC ने की ओलंपिक 2028 में 6 टीमों के टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की सिफारिश, अक्टूबर में होगा अंतिम फैसला

Updated at : 21 Jan 2023 8:45 PM (IST)
विज्ञापन
ICC ने की ओलंपिक 2028 में 6 टीमों के टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट की सिफारिश, अक्टूबर में होगा अंतिम फैसला

इंटरनेशनल क्रिकेट कॉउंसिल को अब भी उम्मीद है कि निकट भविष्य में क्रिकेट को ओलंपिक खेलों में शामिल किया जायेगा. आईसीसी ने टी20 की सिफारिश की है. आईसीसी ने कहा कि पुरुष और महिला वर्ग में टी20 क्रिकेट टूर्नामेंट कराया जा सकता है, जिसमें छह टीमों को शामिल किया जा सकता है.

विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को अब भी इस खेल के लॉस एंजिल्स 2028 ओलंपिक में शामिल किये जाने की उम्मीद है. आईसीसी ने खेलों की आयोजन समिति को पुरुष और महिला दोनों वर्गों के लिये छह टीम की टी20 प्रतियोगिता की सिफारिश की है. ईएसपीएनक्रिकइंफो की खबर के अनुसार क्रिकेट को शामिल करने पर फैसला अंतरराष्ट्रीय ओलंपिक समिति (आईसीसी) द्वारा अक्टूबर में लिया जायेगा.

जय शाह आईसीसी के ओलंपिक कार्यकारिणी समूह में शामिल

इस पर निर्णय आने के बाद आयोजक मार्च तक नये खेलों की सूची पर फैसला करेंगे. इसके बाद मुंबई में आईओसी के सत्र में इसकी पुष्टि की जायेगी जिसके इस साल अक्टूबर के आसपास कराये जाने की उम्मीद है. रणनीतिक कदम के तहत बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) के सचिव जय शाह को आईसीसी के ओलंपिक कार्यकारिणी समूह में शामिल किया गया है.

Also Read: PCB प्रमुख नजम सेठी का आरोप बेबुनियाद, कैलेंडर 22 दिसंबर को भेज दिया गया था, जय शाह के बचाव में उतरा ACC
समूह के अध्यक्ष हैं ग्रेग बार्कले

ओलंपिक कार्यकारिणी समूह की अध्यक्षता आईसीसी अध्यक्ष ग्रेग बार्कले करते हैं और इसमें इंदिरा नूई (स्वतंत्र निदेशक) और पराग मराठे (अमेरिकी क्रिकेट संघ के पूर्व अध्यक्ष) शामिल हैं. शाह को इस समिति में भारत की 2036 में ओलंपिक मेजबानी की महत्वाकांक्षा को ध्यान में रखते हुए शामिल किया गया था.

8 खेलों को ओलंपिक में शामिल करने की मांग

क्रिकेट के साथ आठ अन्य खेल – बेसबॉल/सॉफ्टबॉल, फ्लैग फुटबॉल, लैक्रोस, ब्रेक डांसिंग, कराटे, किक बाक्सिंग, स्क्वॉश और मोटरस्पोर्ट भी कार्यक्रम में शामिल किये जाने की प्रतिस्पर्धा कर रहे हैं. ओलंपिक में अब तक एक बार भी क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन नहीं किया है.

विज्ञापन
Agency

लेखक के बारे में

By Agency

Agency is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola