ICC Men T20 World Cup 2026 Schedule: टी20 वर्ल्ड कप का शेड्यूल जारी, 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच होगी भिड़ंत

Updated:
विज्ञापन
ICC T20 World Cup 2026

भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी, फाइल फोटो

ICC Men T20 World Cup 2026 Schedule: आईसीसी ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का शेड्यूल जारी कर दिया है. चिर-प्रतिद्वंदी भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को भिड़ंत होगी. दोनों टीमों को टी20 विश्व कप के लिए ग्रुप ए में रखा गया है. भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में खेला जाएगा.

विज्ञापन

ICC Men T20 World Cup 2026 Schedule: मौजूदा टी20 वर्ल्ड चैंपियन भारत अपने अभियान की शुरुआत सात फरवरी को मुंबई में अमेरिका के खिलाफ करेगा और उसके बाद 12 फरवरी को दिल्ली में नामीबिया से भिड़ेगा. टीम इसके बाद पाकिस्तान के खिलाफ मैच के लिए कोलंबो जायेगी और फिर 18 फरवरी को अहमदाबाद में नीदरलैंड के खिलाफ अपना आखिरी लीग मैच खेलेगी.

यहां देखें पूरा शेड्यूल

तारीखटीम 1बनामटीम 2स्थान
7 फरवरी (शनिवार)पाकिस्तानvsनीदरलैंड्सSSC, कोलंबो
7 फरवरी (शनिवार)वेस्ट इंडीजvsबांग्लादेशकोलकाता
7 फरवरी (शनिवार)भारतvsUSAमुंबई
8 फरवरी (रविवार)न्यूज़ीलैंडvsअफ़गानिस्तानचेन्नई
8 फरवरी (रविवार)इंग्लैंडvsनेपालमुंबई
8 फरवरी (रविवार)श्रीलंकाvsआयरलैंडप्रेमदासा, कोलंबो
9 फरवरी (सोमवार)बांग्लादेशvsइटलीकोलकाता
9 फरवरी (सोमवार)ज़िम्बाब्वेvsओमानSSC, कोलंबो
9 फरवरी (सोमवार)दक्षिण अफ्रीकाvsकनाडाअहमदाबाद
10 फरवरी (मंगलवार)नीदरलैंड्सvsनामीबियादिल्ली
10 फरवरी (मंगलवार)न्यूज़ीलैंडvsUAEचेन्नई
10 फरवरी (मंगलवार)पाकिस्तानvsUSASSC, कोलंबो
11 फरवरी (बुधवार)दक्षिण अफ्रीकाvsअफ़गानिस्तानअहमदाबाद
11 फरवरी (बुधवार)ऑस्ट्रेलियाvsआयरलैंडप्रेमदासा, कोलंबो
11 फरवरी (बुधवार)इंग्लैंडvsवेस्ट इंडीजमुंबई
12 फरवरी (गुरुवार)श्रीलंकाvsओमानकैंडी
12 फरवरी (गुरुवार)नेपालvsइटलीमुंबई
12 फरवरी (गुरुवार)भारतvsनामीबियादिल्ली
13 फरवरी (शुक्रवार)ऑस्ट्रेलियाvsज़िम्बाब्वेप्रेमदासा, कोलंबो
13 फरवरी (शुक्रवार)कनाडाvsUAEदिल्ली
13 फरवरी (शुक्रवार)USAvsनीदरलैंड्सचेन्नई
14 फरवरी (शनिवार)आयरलैंडvsओमानSSC, कोलंबो
14 फरवरी (शनिवार)इंग्लैंडvsबांग्लादेशकोलकाता
14 फरवरी (शनिवार)दक्षिण अफ्रीकाvsइटलीअहमदाबाद
15 फरवरी (रविवार)वेस्ट इंडीजvsनेपालमुंबई
15 फरवरी (रविवार)USAvsनामीबियाचेन्नई
15 फरवरी (रविवार)भारतvsपाकिस्तानप्रेमदासा, कोलंबो
16 फरवरी (सोमवार)अफगानिस्तानvsUAEदिल्ली
16 फरवरी (सोमवार)
16 फरवरी (सोमवार)
इंग्लैंड
ऑस्ट्रेलिया
vs
vs
इटली
श्रीलंका
कोलकाता
कैंडी
17 फरवरी (मंगलवार)न्यूज़ीलैंडvsकनाडाचेन्नई
17 फरवरी (मंगलवार)
17 फरवरी (मंगलवार)
आयरलैंड
बांग्लादेश
vs
vs
ज़िम्बाब्वे
नेपाल
कैंडी
मुंबई
18 फरवरी (बुधवार)दक्षिण अफ्रीकाvsUAEदिल्ली
18 फरवरी (बुधवार)पाकिस्तानvsनामीबियाSSC, कोलंबो
18 फरवरी (बुधवार)भारतvsनीदरलैंड्सअहमदाबाद
19 फरवरी (गुरुवार)वेस्ट इंडीजvsइटलीकोलकाता
19 फरवरी (गुरुवार)
19 फरवरी (गुरुवार)
श्रीलंका
अफ़गानिस्तान
vs
vs
ज़िम्बाब्वे
कनाडा
प्रेमदासा, कोलंबो
चेन्नई
20 फरवरी (शुक्रवार)ऑस्ट्रेलियाvsओमानकैंडी
21 फरवरी (शनिवार)Y2vsY3प्रेमदासा, कोलंबो
22 फरवरी (रविवार)Y1vsY4कैंडी
22 फरवरी (रविवार)X1vsX4अहमदाबाद
23 फरवरी (सोमवार)X2vsX3मुंबई
24 फरवरी (मंगलवार)Y1vsY3कैंडी
25 फरवरी (बुधवार)Y2vsY4प्रेमदासा, कोलंबो
26 फरवरी (गुरुवार)
26 फरवरी (गुरुवार)
X3
X1
vs
vs
X4
X2
अहमदाबाद
चेन्नई
27 फरवरी (शुक्रवार)Y1vsY2प्रेमदासा, कोलंबो
28 फरवरी (शनिवार)Y3vsY4कैंडी
1 मार्च (रविवार)X2vsX4दिल्ली
1 मार्च (रविवार)
4 मार्च (बुधवार)
5 मार्च (गुरुवार)
8 मार्च (रविवार)
X1
सेमीफाइनल 1
सेमीफाइनल 2
फाइनल
vs
X3
कोलकाता
कोलकाता/कोलंबो
मुंबई
अहमदाबाद/ कोलंबो

ग्रुप A में भारत और पाकिस्तान के साथ ये दो और टीमें

ग्रुप A: इंडिया, पाकिस्तान, USA, नीदरलैंड्स, नामीबिया
ग्रुप B: श्रीलंका, ऑस्ट्रेलिया, आयरलैंड, जिम्बाब्वे, ओमान
ग्रुप C: इंग्लैंड, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश, नेपाल, इटली
ग्रुप D: न्यूजीलैंड, साउथ अफ़्रीका, अफगानिस्तान, कनाडा, UAE

विज्ञापन
अरबिंद कुमार मिश्रा

लेखक के बारे में

By अरबिंद कुमार मिश्रा

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola