ICC Award: आईसीसी ने छह देशों को आईसीसी डेवलपमेंट पुरस्कार के लिए चुना, देखें लिस्ट में कौन-कौन हैं शामिल

Netherlands
ICC Award: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने बुधवार को आईसीसी डेवलपमेंट पुरस्कार 2023 के वैश्विक विजेताओं की घोषणा जिसमें छह उभरते हुए देश मेक्सिको, ओमान, नीदरलैंड, यूएई, नेपाल और स्कॉटलैंड शामिल हैं.
ICC Award: पिछले कैलेंडर वर्ष के दौरान शानदार प्रदर्शन के अलावा महत्वपूर्ण पहल के लिए 21 उभरते हुए देशों में से छह को पुरस्कारों के लिए चुना गया और इनका चयन एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा किया गया. इस साल विजेताओं का चयन अप्रैल में घोषित क्षेत्रीय पुरस्कार विजेताओं की सूची से किया गया जिसे आईसीसी के पूर्ण सदस्य अधिकारियों, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरों और आईसीसी वैश्विक भागीदारों के एक प्रतिष्ठित पैनल द्वारा चुना गया जिसमें प्रेस ट्रस्ट ऑफ इंडिया की वरिष्ठ खेल पत्रकार मोना पार्थसारथी भी शामिल हैं.
2002 में शुरू किये गये थे आईसीसी डेवलपमेंट पुरस्कार
आईसीसी डेवलपमेंट (विकास) पुरस्कार 2002 में शुरू किये गये थे जो एसोसिएट सदस्य देशों में खेल को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए किये गये काम के लिए दिये जाते हैं.
मेक्सिको क्रिकेट संघ को इस पुरस्कार से किया गया सम्मानित
मेक्सिको क्रिकेट संघ को अग्रणी परियोजानओं के लिए ‘आईसीसी डेवलपमेंट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया जिसने भारत में ‘स्ट्रीट चाइल्ड क्रिकेट विश्व कप’ में हिस्सा लेने के लिए अपनी एक टीम भेजी थी. साथ ही उन्होंने मेक्सिको में कैदियों के पुनर्वास और उनके जीवन में बदलाव के लिए क्रिकेट सत्र आयोजित किये.
ओमान क्रिकेट को दिया गया ये पुरस्कार
ओमान क्रिकेट को ‘क्रिकेट4हर कार्यक्रम’ के लिए ‘100% क्रिकेट फीमेल क्रिकेट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ पुरस्कार दिया गया जो महिलाओं और लड़कियों को अवसर प्रदान करता है.
नीदरलैंड को वर्ल्ड कप क्वालीफाई का किया इनाम
नीदरलैंड को भारत में आईसीसी पुरुष क्रिकेट विश्व कप के लिए क्वालीफाई करने और प्रतिस्पर्धा करने के शानदार प्रयास के लिए ‘आईसीसी एसोसिएट मेंबर पुरुष परफोरमेंस ऑफ द ईयर’ का पुरस्कार दिया गया. संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) ने ‘एसोसिएट मेंबर वुमैन्स परफोरमेंस ऑफ द ईयर’ पुरस्कार जीता जिसने मलेशिया में आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 एशिया क्वालीफायर में शानदार प्रदर्शन किया था.
नेपाल और स्कॉटलैंड को भी दिया गया ये पुरस्कार
नेपाल क्रिकेट संघ ने अपने सोशल चैनल में विकास के लिए ‘आईसीसी डिजिटल फैन एंगेजमेंट ऑफ द ईयर’ पुरस्कार हासिल किया. क्रिकेट स्कॉटलैंड को ‘क्रिकेट 4 गुड सोशल इम्पैक्ट इनिशिएटिव ऑफ द ईयर’ वर्ग का विजेता चुना गया.
Also Read: श्रीलंका के पूर्व अंडर-19 कप्तान Dhammika Niroshana की गोली मारकर हत्या
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










