Hardik-Natasa Wedding: 2020 में जल्दबाजी में की थी शादी, अब वैलेंटाइन-डे पर दोबारा लेंगे सात फेरे

Hardik-Natasa Wedding on Valentine’s Day: हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक फिर से एक-दूसरे से शादी करने जा रहे है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, कपल वैलेंटाइन डे पर उदयपुर में एक ग्रैंड समारोह में सात फेरे लेंगे. इस फंक्शन में हल्दी, मेहंदी और संगीत भी होगा.
Hardik Pandya Natasa Stankovic Wedding: टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर अपनी पत्नी नताशा स्टेनकोविक के साथ सात फेरे लेने वाले हैं. वैलेंटाइन डे यानी 14 फरवरी को यह कपल दोबारा शादी करेंगे. बता दें कि हार्दिक-नताशा ने साल 2020 में शादी की थी. शादी से पहले ही नताशा ने बेटे अगस्त्य को जन्म दिया था. रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों ने जल्दबाजी में कोर्ट मैरिज की थी, लेकिन अब यह कपल अपनी ग्रैंड वेडिंग करने की तैयारी में है.
हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक फिर से एक-दूसरे से शादी करने जा रहे है. हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो कपल वैलेंटाइन डे पर उदयपुर में एक ग्रैंड समारोह में सात फेरे लेंगे. सूत्र के अनुसार, ‘उन्होंने तब कोर्ट में शादी की थी. जब यह हुआ तो सब कुछ जल्दबाजी में था. तभी से उनके मन में एक ग्रैंड शादी का ख्याल था. वो सभी इसे लेकर बहुत उत्साहित हैं.’ इस शादी में परिवार वालों के अलावा करीबी दोस्त शामिल होंगे.
रिपोर्ट्स की मानें तो हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक के शादी का फंक्शन 13 से 16 फरवरी तक चलेगा. फंक्शन में हल्दी, मेहंदी और संगीत भी होगा. ये एक व्हाइट वेडिंग होने वाली है और इसकी तैयारी पिछले साल नवंबर में शुरू हो गई थी.
Also Read: WPL Auction 2023: आज होगी खिलाड़ियों पर पैसों की बारिश, यहां जानिए ऑक्शन से जुड़ी A to Z जानकारी
हार्दिक पांड्या ने 2020 में नए साल के मौके पर नताशा को एक शिप पर प्रपोज किया था. इस दौरान उन्होंने नताशा को डायमंड रिंग पहनाई थी. इसके बाद 31 मई, 2020 में दोनों ने चुपचाप तरीके से शादी कर ली थी. फिर, जुलाई 2020 में बेटे अगस्त्य का जन्म हुआ था.
आपको बता दें कि नताशा सर्बिया की हैं. उन्होंने बॉलीवुड में अपना करियर 2013 की फिल्म सत्याग्रह के एक गाने में स्पेशल एपीयरेंस किया था. 2018 में आयी शाहरुख खान की जीरो में नताशा कैमियो रोल में नजर आयी थीं. 2019 में आयी ऋषि कपूर और इमरान हाशमी की ‘द बॉडी’ में नताशा ने एक आइटम नंबर किया था. बिग बॉस 8 में भी नताशा ने भाग लिया था और वो घर के अंदर एक महीने तक ही रहीं थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sanjeet Kumar
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










