Hardik Pandya ने नानी के साथ की डांस, श्रीवल्ली गाने में लगाए ठुमके, देखें वीडियो

Hardik Pandya
Hardik Pandya और उनकी नानी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हार्दिक अपनी नानी के साथ पुष्पा फिल्म के गाने ‘श्रीवल्ली’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं.
Hardik Pandya Dance: भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर खिलाड़ी हार्दिक पांड्या काफी समय से अपने निजी जीवन को लेकर सुर्खियों में हैं. खास कर उनकी और नताशा स्टेनकोविक की तलाक की खबरों ने खूब सुर्खियां बटोरी. जिसके बाद हार्दिक पांड्या और उनकी नानी का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में हार्दिक पांड्या अपनी नानी के साथ पुष्पा फिल्म के गाने ‘श्रीवल्ली’ पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. हालांकि, सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पुराना है, लेकिन सोशल मीडिया यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है. वहीं, इस पोस्ट के कैप्शन में हार्दिक पांड्या ने लिखा है- ‘हमारी अपनी पुष्पा नानी’
Table of Contents
Hardik Pandya Dance: सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है वीडियो
कई बार ऐसा देखने को मिला है कि क्रिकेटर फिल्म के गानों में डांस किये हैं. मगर ये (श्रीवल्ली) पहला ऐसा गाना है जो क्रिकेटर को काफी पसंद आया है और सभी इस गाने पर खूब डांस कर रहे हैं. आपकी जानकारी के लिए बता दें, श्रीवल्ली गाना ‘पुष्पा: द राइ’ फिल्म का है. हार्दिक पांड्या से पहले ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने ‘श्रीवल्ली’ गाने पर डांस किया था. उनके डांस की भी वीडियो ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी थी. डेविड वॉर्नर ने इस गाने पर डांस स्टेडियम में मैच खेलने के दौरान भी एक बार किया था. बहरहाल, सोशल मीडिया पर हार्दिक पांड्या का अपनी नानी के साथ डांस तेजी से वायरल हो रहा है. इसके अलावा सोशल मीडिया यूजर्स लगातार कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं.
Hardik Pandya Dance: टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हार्दिक ने किया था शानदार प्रदर्शन
आपको याद दिला दें, हार्दिक ने खेले गए टी20 वर्ल्ड कप 2024 में कमाल का प्रदर्शन किया था. फाइनल मुकाबले में हार्दिक ने मैच का आखिरी ओवर डाला था और अपनी शानदार गेंदबाजी के दम पर खिताब को देश के नाम करने में अहम भूमिका निभाई थी. वहीं पूरे अभियान के दौरान भी हार्दिक ने कमाल की गेंदबाजी और बल्लेबाजी करते हुए टीम को जिताया था. खासकर, हार्दिक पांड्या ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ फाइनल में अपनी शानदार गेंदबाजी से मैच का पासा पलट दिया. लेकिन इसके बाद वाइफ नताशा स्टेनकोविक के साथ दूरी की खबर सामने आई. बहरहाल, दोनों कपल का तलाक हो चुका है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Vaibhaw Vikram
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










