4,4,6,6,6 ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक जमाया, 40 गेंदों में कर दिया कमाल
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 25 Oct 2023 6:25 PM
New Delhi: Australian batter Glenn Maxwell celebrates his century during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 match between Australia and Netherlands, at the Arun Jaitley Stadium, in New Delhi, Wednesday, Oct. 25, 2023. (PTI Photo/Atul Yadav)(PTI10_25_2023_000211B)
नीदरलैंड के खिलाफ मुकाबले में बुधवार को मैक्सवेल ने केवल 40 गेंदों में शतक जड़ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मार्कराम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मार्कराम ने इसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ केवल 49 गेंदों में शतक जमाया था.

ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतका का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप 2023 मुकाबले में बुधवार को मैक्सवेल ने केवल 40 गेंदों में शतक जड़ दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी मार्कराम के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. मार्कराम ने इसी वर्ल्ड कप में श्रीलंका के खिलाफ केवल 49 गेंदों में शतक जमाया था.

मैक्सवेल ने 8 चौकों और 8 छक्कों की मदद से जमाया रिकॉर्ड शतक
मैक्सवेल ने नीदरलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप मुकाबले में 44 गेंदों में 9 चौकों और 8 छक्कों की मदद से कुल 106 रनों की पारी खेली. इस दौरान उन्होंने लगातार दो चौकों और तीन छक्कों की मदद से अपना शतक पूरा किया.

मैक्सवेल ने लगातार दो चौके और तीन छक्कों की मदद से पूरा किया शतक
मैक्सवेल ने सबसे तेज वर्ल्ड कप शतक के लिए केवल 40 गेंदों का सामना किया. हालांकि जब अपने शतक के करीब थे, तो उन्होंने एक भी रन दौड़कर नहीं लिया, बल्कि बास डी लीडे की पहले दो गेंद पर दो चौका जमाया, फिर लगातार तीन गेंद पर तीन छक्का जड़ अपना शतक पूरा किया.

मैक्सवेल ने 50 से 100 केवल 15 गेंदों में जमाया
वर्ल्ड कप 2023 के 24वें मैच में नीदरलैंड के खिलाफ मैक्सवेल ने तूफानी पारी खेली और सबसे तेज शतक जमाया. मैक्सवेल की विस्फोटक पारी को आप इसी से समझ सकते हैं कि उन्होंने 50 से 100 रन बनाने में केवल 15 गेंदों का सामना किया.

मैक्सवेल बने वनडे में सबसे तेज शतक जड़ने वाले दुनिया के चौथे खिलाड़ी
मैक्सवेल ने भले वर्ल्ड कप में सबसे तेज शतक का वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, लेकिन अगर वनडे अंतरराष्ट्रीय की बात करें तो वो दुनिया के चौथे खिलाड़ी बन गए हैं. वनडे में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड एबी डिविलियर्स के नाम दर्ज है. डिविलियर्स ने 16 चौकों और 9 छक्कों की मदद से केवल 31 गेंदों में शतक जमाया था. जबकि दूसरे स्थान पर न्यूजीलैंड के जेम्स एंडरसन हैं. एंडरसन ने 2014 में केवल 36 गेंदों में शतक पूरा किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










