ePaper

Gautam Gambhir Birthday: 'गोद’ लिए क्रिकेटर ने टीम इंडिया को पहले बनाया विश्व विजेता और अब राजनीति में धमाल!

Updated at : 14 Oct 2021 11:35 AM (IST)
विज्ञापन
Gautam Gambhir Birthday: 'गोद’ लिए क्रिकेटर ने टीम इंडिया को पहले बनाया विश्व विजेता और अब राजनीति में धमाल!

Happy Birthday Gautam Gambhir: गौतम गंभीर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. गंभीर जब महज 18 दिन के थे तो उन्हें उनके नाना-नानी ने गोद ले लिया था. गंभीर की पूरी उम्र अपने ननिहाल में ही बीती.

विज्ञापन

Happy Birthday Gautam Gambhir: टीम इंडिया के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर आज अपना 40वां जन्मदिन मना रहे हैं. भारत को 2011 और 2007 वर्ल्ड कप जीताने में अहम भूमिका निभाने वाले गौतम गंभीर का जन्म 14 अक्टूबर का 1981 को हुआ था. गौतम गंभीर ने विश्वकप 2011 के फाइनल में अपने जीवन की एक सबसे बेहतरीन पारी खेली थी. इतना ही नहीं इससे पहले साल 2007 में भी गंभीर ने टी-20 विश्वकप के फाइनल में मैच विनिंग पारी खेली थी. वह टीम इंडिया के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में रहे.

बता दें कि गंभीर जब महज 18 दिन के थे तो उन्हें उनके नाना-नानी ने गोद ले लिया था. गंभीर की पूरी उम्र अपने ननिहाल में ही बीती. गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट में 51.5 की औसत से 4154 रन बनाए। 147 वनडे में 39.7 की औसत से 5238 रन बनाए और 37 टी20 में 27.4 की औसत से 932 रन बनाए. गौतम गंभीर ने अपने करियर में 20 इंटरनेशनल शतक ठोके. टेस्ट में उन्होंने 9 और वनडे में 11 सेंचुरी जड़ी. वहीं टी20 में गंभीर ने 7 अर्धशतक लगाए. गौतम गंभीर ने अपने पूरे करियर में 64 शतक लगाए. उनके नाम 43 फर्स्ट क्लास और 21 लिस्ट ए शतक हैं. इन बेहतरीन आंकड़ों के बावजूद गंभीर लंबे समय तक देश के लिए नहीं खेल पाए.

Also Read: IPL 2021: KKR से मिली हार ने तोड़ा ऋषभ पंत का दिल, मैच के बाद दिया ये चौंकाने वाला बयान

गंभीर को 2013 में टीम इंडिया से निकाल दिया गया. इसके बाद दो बार वापसी का मौका भी मिला, लेकिन वे नियमित नहीं हो पाए. गंभीर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि धोनी ने साल 2012 में ही उन्हें वर्ल्ड कप 2015 की दौड़ से बाहर कर दिया था. गंभीर का दावा था कि धोनी ने अच्छे फील्डर के नाम पर उन्हें टीम से बाहर रखा. जबकि वो अच्छी फॉर्म में थे. अब गंभीर क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं और राजनीति की पिच पर आ गए हैं. उन्होंने 2019 लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर दिल्ली की सात लोकसभा सीटों में से एक पूर्वी दिल्ली सीट से जीत हासिल की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola