पूर्व कप्तान शॉन पोलाक का दावा, ऑस्ट्रेलिया में तेंदुलकर इस तरह शॉर्ट पिच गेंदों का करते थे सामना

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 16 Apr 2020 2:24 PM

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने दावा किया है कि महान बल्लेबाल सचिन तेंदुलकर ने एक बार उनसे कहा था कि उन्हें आस्ट्रेलिया में शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है

विज्ञापन

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान शॉन पोलाक ने दावा किया है कि महान बल्लेबाल सचिन तेंदुलकर ने एक बार उनसे कहा था कि उन्हें आस्ट्रेलिया में शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है लेकिन वह विकेटकीपर और स्लिप में ऊपर से शाट खेलकर इससे प्रभावी तरीके से निपटने में सफल रहे. पोलाक ने ‘स्काई स्पोर्ट्स’ के साथ ब्रॉडकास्ट पर कहा, ‘‘उन्होंने एक बार ऑस्ट्रेलिया दौरे पर जाने को लेकर मेरे साथ बात की थी और बताया था कि उन्हें अब शॉर्ट पिच गेंदों का सामना करने में दिक्कत होती है इसलिए वह विकेटकीपर और स्लिप के ऊपर से गेंद को खेल देते हैं.

” एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 393 और टेस्ट क्रिकेट में 421 विकेट चटकाने वाले पोलाक ने कहा कि ऐसा भी समय था जब तेंदुलकर के खिलाफ उनकी सभी योजनाएं धरी की धरी रह जाती थी और वह इस बल्लेबाज के गलती करने का इंतजार करते थे. पोलाक ने कहा, ‘‘ऐसा भी समय था, विशेषकर उपमहाद्वीप में जब आप सोचते थे, ‘मुझे यकीन नहीं है कि हम इस खिलाड़ी को आउट कर सकते हैं.

” महानतम बल्लेबाजों में से एक माने जाने वाले तेंदुलकर ने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान सभी तीन प्रारूपों में 34,357 रन बनाए हैं . तेंदुलकर ने एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 18,426 रन बनाने के अलावा टेस्ट क्रिकेट में 15,921 रन जुटाए हैं. वह 100 अंतरराष्ट्रीय शतक (51 टेस्ट और 49 एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय) जड़ने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola