जंग के मैदान में बदल गया था फिरोज शाह कोटला स्टेडियम, श्रीलंका-बांग्लादेश के खिलाड़ी बन गए थे जान के दुश्मन!

Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 07 Nov 2023 2:43 PM

विज्ञापन

New Delhi: Sri Lankan batsman Angelo Mathews leaves the ground after being given 'timed out' by umpire during the ICC Cricket World Cup 2023 match between Sri Lanka and Bangladesh, at the Arun Jaitley Cricket Stadium in New Delhi, Monday, Nov. 6, 2023. (PTI Photo/Kamal Kishore)(PTI11_06_2023_000151B)

सदीरा समरविक्रमा शाकिब अल हसन की गेंद पर 42 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए, तो बल्लेबाजी के लिए अगले बल्लेबाज के रूप में एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर उतरे. मैथ्यूज जैसे ही क्रीज पहुंचे और हेलमेट लगाने लगे तो उसका स्ट्रैप टूट गया.

विज्ञापन
undefined

क्रिकेट को जेंटलमैन गेम कहा जाता है. हालांकि कई बार मैदान पर ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिसके बाद खेल भावना पर सवाल उठने लगे और इसपर बहस शुरू हो गई. सोमवार को दिल्ली का फिरोज शाह कोटला यानी अरुण जेटली स्टेडियम जंग के मैदान में बदल चुका था. वर्ल्ड कप 2023 के 38वें मुकाबले में श्रीलंका और बांग्लादेश के खिलाड़ी एक-दूसरे की जान के पीछे पड़ गए थे. श्रीलंकाई गेंदबाज गेंद से आग उगल रहे थे, तो जवाब में बांग्लादेश के बल्लेबाज बल्ले से गोले दाग रहे थे. स्थिति बेहद तनावपूर्ण हो गई थी. कई बार अंपायर को बीच-बचाव करना पड़ा था.

undefined

क्या है मामला

दरअसल सदीरा समरविक्रमा शाकिब अल हसन की गेंद पर 42 गेंदों में 41 रन बनाकर आउट हुए, तो बल्लेबाजी के लिए अगले बल्लेबाज के रूप में एंजेलो मैथ्यूज क्रीज पर उतरे. मैथ्यूज जैसे ही क्रीज पहुंचे और हेलमेट लगाने लगे तो उसका स्ट्रैप टूट गया. उन्होंने ड्रेसिंग रूम से दूसरा हेलमेट लाने का इशारा किया लेकिन इसमें दो मिनट से अधिक का समय लग गया. इस बीच शाकिब ने मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील की और अंपायर मराइस इरासमस ने उन्हें आउट करार दे दिया.

undefined

मैथ्यूज कर रहे थे घातक गेंदबाजी

बांग्लादेश के खिलाफ मैच में सोमवार को एंजेलो मैथ्यूज घायल शेर की तरह लग रहे थे. जब वो गेंदबाजी के लिए आए तो उनका एक्शन खतरनाक लग रहा था. उनकी एक-एक गेंद बांग्लादेशी बल्लेबाजों के लिए घातक साबित हो रहा था. ऐसा लग रहा था की मैथ्यूज टाइम आउट का बदला वो पूरी बांग्लादेशी टीम को पवेलियन भेजकर ही दम लेंगे. ऐसा हुआ भी उन्होंने शाकिब अल हसन को अपना शिकार बनाया. जब शाकिब 65 गेंदों में 12 चौकों और दो छक्कों की मदद से 82 रन बनाकर खेल रहे थे. मैथ्यूज ने असलंका के हाथों शाकिब को आउट किया. इससे पहले उन्होंने नजमुल हुसैन शान्तो को भी अपना शिकार बनाया. शांतो को मैथ्यूज ने 90 के स्कोर पर बोल्ड कर दिया. मालूम हो शांतो के कहने पर ही शाकिब ने मैथ्यूज के खिलाफ टाइम आउट की अपील की थी. मैथ्यूज ने 7.1 ओवर की गेंदबाजी में 35 रन देकर 2 विकेट चटकाया. इस दौरान उन्होंने एक ओवर मेडन भी डाला.

undefined

मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ‘टाइम आउट’ होने वाले पहले बल्लेबाज बने

एंजेलो मैथ्यूज अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में ‘टाइम आउट’ होने वाले पहले बल्लेबाज बन गए हैं. इससे पहले 146 साल के क्रिकेट इतिहास में ऐसा कभी नहीं हुआ था. हालांकि सचिन तेंदुलकर भी इसके शिकार होते रह गए थे. उस समय दक्षिण अफ्रीका के तात्कालिन कप्तान ग्रीम स्मिथ ने अपील नहीं की थी, नहीं तो सचिन आउट हो सकते थे. क्योंकि सचिन को पहली गेंद खेलने में काफी देर हो गया था. उसी तरह सौरव गांगुली के साथ भी ऐसा हुआ था.

undefined

शाकिब अल हसन को अपने किये पर कोई पछतावा नहीं

शाकिब से जब यह पूछा गया कि क्या उन्हें इस पर कोई पछतावा है तो उन्होंने टीम की तीन विकेट की जीत के बाद प्रेस कांफ्रेंस में कहा, बिल्कुल नहीं. हमारा एक क्षेत्ररक्षक मेरे पास आया और कहा कि यदि आप अपील करते हैं, तो नियम कहता है कि वह आउट है क्योंकि उसने समय सीमा के भीतर अपना गार्ड नहीं लिया है. तो फिर मैंने अंपायरों से अपील की, अंपायर ने मुझसे कहा कि आप उसे वापस बुलाएंगे या नहीं. मैंने कहा कि अगर वह आउट है, तो आप उसे वापस बुलाएं, यह अच्छा नहीं लगता. मैंने कहा कि मैं उसे वापस नहीं बुलाऊंगा.

undefined

बांग्लादेश ने श्रीलंका के सेमीफाइनल में पहुंचने का सपना तोड़ा

टाइम आउट विवाद के बीच बांग्लादेश ने श्रीलंका को 3 विकेट से हराकर उसके सेमीफाइनल में जगह बनाने के सपने को तोड़ दिया. श्रीलंका ने बांग्लादेश को 280 रन का लक्ष्य दिया था. जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 41.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 283 रन बनाकर मुकाबले अपने नाम कर लिया.

विज्ञापन
ArbindKumar Mishra

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola