ePaper

FIFA WC 2022 Final: फ्रांस बनाम अर्जेंटीना फाइनल देखेगी टीम इंडिया, KL Rahul ने बताया किसे करेंगे सपोर्ट

Updated at : 18 Dec 2022 4:39 PM (IST)
विज्ञापन
FIFA WC 2022 Final: फ्रांस बनाम अर्जेंटीना फाइनल देखेगी टीम इंडिया, KL Rahul ने बताया किसे करेंगे सपोर्ट

FIFA World Cup 2022 Final: कतर के लुसैल स्टेडियम में आज अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. दुनियाभर के फैंस की नजरें लियोनेल मेसी और कीलियन एम्बापे के प्रदर्शन पर टिकी होंगी. वहीं केएल राहुल ने बताया कि टीम इंडिया आज रात फाइनल मुकाबले का लुत्फ उठायेगी.

विज्ञापन

FIFA World Cup 2022 Final: कतर में आज फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला खेला जाएगा. फुटबॉल के इस महामुकाबले को देखने के लिए दुनियाभर के फैंस इंतजार कर रहे हैं. वहीं केएल राहुल ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट जीतकर प्रेस कांफ्रेंस में पहुंचे तो उन्होंने आज रात के प्लान का खुलासा किया. राहुल ने बताया कि टीम इंडिया के सभी खिलाड़ी आज रात होने वाले फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल देखेंगे और इस बड़े मैच का लुत्फ उठायेंगे. उन्होंने यह भी बताया है कि टीम के खिलाड़ियों की पसंदीदा टीम कौन सी है.

आज हमारी टीम भी बंटने वाली है: राहुल

आपको बता दें कि भारतीय टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ पहला टेस्ट 188 रनों के अंतर से जीत लिया है और अब टीम आराम करने वाली है. वहीं टीम के कप्तान केएल राहुल ने आज रात के प्लान का खुलासा करते हुए कहा कि, ‘हम आज रात में फीफा वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला देखेंगे, क्योंकि लंबे समय बाद पांच दिन लगातार खेला है तो हम थोड़े थके हुए हैं. हमारी टीम में अधिकतर खिलाड़ी इंग्लैंड और ब्राजील के फैंस हैं, लेकिन ये दोनों ही टीमें टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी हैं. हालांकि, हम फाइनल मैच देखेंगे, साथ में खाना खाएंगे और इसका मजा लेंगे. ये तो नहीं कह सकता कि कौन अर्जेंटीना को सपोर्ट करेगा और कौन फ्रांस को, लेकिन यह मैच काफी बड़ा होगा और आज हमारी टीम भी बंटने वाली है.’


Also Read: FIFA World Cup 2022 Final: आज फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच महामुकाबला, जानें कब और कहां देखें LIVE
मेसी के पास वर्ल्ड कप जीतने का अंतिम मौका

अर्जेंटीना और फ्रांस के बीच रविवार को कतर के लुसैल स्टेडियम में होने वाले फीफा वर्ल्ड कप फाइनल में एक तरफ जहां लियोनेल मेसी होंगे, वहीं दूसरी तरफ उन्हें टक्कर देने के लिए काइलियन एमबापे होंगे. मेसी इससे पहले भी फाइनल में खेल चुके हैं, लेकिन उनकी टीम 2014 में जर्मनी से हार गयी थी. एम्बापे के रहते हुए फ्रांस ने 2018 में क्रोएशिया को हरा कर वर्ल्ड कप जीता था. अर्जेंटीना की टीम फ्रांस को हराकर मेसी को वर्ल्ड कप का तोहफा देना चाहेगी.

कब और कहां देखें लाइव?

फ्रांस और अर्जेंटीना के बीच फीफा वर्ल्ड कप 2022 का फाइनल मुकाबला रविवार (18 दिसंबर) को भारतीय समयानुसार रात साढ़े 8 बजे शुरू होगा. भारत में फीफा वर्ल्ड कप 2022 का प्रसारण अधिकार वायकॉम-18 के पास है. ऐसे में लाइव टेलीकास्ट स्पोर्ट्स-18 और स्पोर्ट्स-18 HD चैनल्स पर किया जाएगा. वहीं आप इसकी लाइव स्ट्रीमिंग VOOT Select और Jio Cinema पर भी देख जा सकते हैं.

विज्ञापन
Sanjeet Kumar

लेखक के बारे में

By Sanjeet Kumar

A sports enthusiast with a keen interest in Cricket and Football. Highly self-motivated and willing to contribute ideas and learn new things.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola