महिला टी20 वर्ल्ड कप: भारत के खिलाफ मुकाबले से पहले पाकिस्तान को लगा तगड़ा झटका, कप्तान हुई चोटिल

Updated:
विज्ञापन

फातिमा सना (फोटो-सोशल मीडिया)

महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ मुकाबले से एक दिन पहले पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अभ्यास सत्र के दौरान चोटिल हो गईं. घुटने के नीचे गेंद लगने के बाद उन्हें मैदान छोड़ना पड़ा, हालांकि बाद में उन्होंने फिट होने की पुष्टि की.

विज्ञापन

Fatima Sana: महिला टी20 विश्व कप 2026 में भारत के खिलाफ होने वाले महामुकाबले से ठीक एक दिन पहले पाकिस्तान टीम को बड़ा झटका लगा है. ट्रेनिंग सेशन के दौरान पाकिस्तान की कप्तान फातिमा सना अभ्यास के दौरान चोटिल हो गईं. हालांकि, बाद में खुद फातिमा ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा अपडेट दिया.

विज्ञापन

रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्री-मैच ट्रेनिंग के दौरान पाकिस्तान की सलामी बल्लेबाज आयशा जफर का एक तेज शॉट सीधे फातिमा सना के दाहिने पैर के घुटने के नीचे जा लगा. गेंद लगते ही फातिमा दर्द से कराह उठीं और मैदान पर ही गिर गईं. इसके बाद टीम फिजियो और साथी खिलाड़ी तुरंत उनकी मदद के लिए दौड़े.

लंगडाते हुए ग्राउंड से बाहर गई फातिमा

चोट लगने के बाद फातिमा लंगड़ाते हुए मैदान से बाहर गईं. अभ्यास सत्र के दौरान वह लंबे समय तक साइडलाइन पर बर्फ की सिकाई करवाती नजर आईं. उनकी स्थिति को लेकर पाकिस्तान टीम मैनेजमेंट ने भी तत्काल कोई जानकारी साझा नहीं की, जिससे उनकी उपलब्धता को लेकर चिंता बढ़ गई थी. हालांकि करीब 45 मिनट बाद फातिमा दोबारा मैदान पर नजर आईं और इसके बाद प्री-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने खुद अपनी चोट पर अपडेट दिया.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में फातिमा ने चोट पर दिया अपडेट

फातिमा सना ने कहा कि यह आयशा का एक सामान्य शॉट था और गेंद मेरे घुटने के नीचे लगी थी. अब मैं ठीक महसूस कर रही हूं. हालांकि, कप्तान के यह बयान से पाकिस्तान को राहत मिली है. हालांकि, चोट कैसा है, यह जानकारी नहीं दी गई है. अब देखना होगा कि कल मुकाबले तक फातिमा सना पूरी तरह से फिट महसूस करती है या नहीं.

विनर खिलाड़ियों में शामिल हैं फातिमा

फातिमा सना सिर्फ पाकिस्तान की कप्तान ही नहीं, बल्कि टीम की सबसे प्रभावशाली ऑलराउंडरों में भी गिनी जाती हैं. वह तेज गेंदबाजी आक्रमण की अगुआई करती हैं और बल्ले से भी मैच का रुख बदलने की क्षमता रखती हैं. अब सभी की नजरें रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर टिकी हैं, जहां फातिमा सना अपनी टीम की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक होंगी.

ऐसे में भारत के खिलाफ विश्व कप के इस हाई-वोल्टेज मुकाबले से पहले उनकी फिटनेस पाकिस्तान के लिए किसी राहत से कम नहीं है. अब सभी की नजरें रविवार को होने वाले भारत-पाकिस्तान महामुकाबले पर टिकी हैं, जहां फातिमा सना अपनी टीम की सबसे बड़ी उम्मीदों में से एक होंगी.

यह भी पढ़ें: ‘किसी से भी हार जाओ, लेकिन पाकिस्तान से नहीं’… जेमिमा रोड्रिग्स के बयान ने जीता भारतीयों का दिल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola