ENG vs WI: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने लुटाए 29 अतिरिक्त रन, बनाया अनचाहा रिकॉर्ड

Updated:
विज्ञापन

ENG vs WI: इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में भले ही जीत हासिल कर ली हो, लेकिन उसने मैच में पहले गेंदबाजी करते हुए 29 अतिरिक्त रन दिए. इंग्लिश गेंदबाजों ने तो 11 वाइड गेंदें डाल दीं.

विज्ञापन

ENG vs WI: कैरिबियन द्वीपों पर वेस्टइंडीज और इंग्लैंड के बीच पांच टी20 मैचों की सीरीज खेली जा रही है. दूसरे टी20 मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडियन टीम ने 20 ओवर में 158 रन बनाए. इन 158 रनों में सबसे ज्यादा स्कोर कप्तान रोवमेन पॉवेल ने 43 रन बनाए तो वहीं दूसरा सर्वोच्च स्कोर इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दे दिया. इंग्लैंड के गेंदबाजों ने इस मैच में 29 अतिरिक्त रन दिए. इन 29 रनों में 11 वाइड गेंदें फेंकी. 12 रन बाई में दिए तो 6 रन लेगबाई में आए. सबसे ज्यादा वाइड साकिब महमूद ने फेंकी. अपने तीन ओवर में साकिब ने 6 वाइड गेंद फेंकी और उनकी गेंदों पर कुल 12 अतिरिक्त रन आए.

केनसिंगटन ओवल बारबाडोस में खेले गए दूसरे टी20 मैच में इंग्लैंड के नाम एक रिकॉर्ड दर्ज हो गया. दरअसल इंग्लैंड आईसीसी की टॉप टेन टीम में सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन लुटाने वाली टीम बन गई है. उसने द. अफ्रीका के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है. द. अफ्रीका ने भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 29 रन लुटाए थे. हालांकि 2008 में जोहांसबर्ग के उस मैच में 15 रन बाई के थे. लेकिन इस मैच में इंग्लिश गेंदबाजों ने तो 19 वाइड गेंदें फेंक दी. गनीमत रही अंग्रेज खिलाड़ियों ने नो बॉल नहीं फेंकी वरना आंकड़ा और भी बढ़ सकता था.

टी20 मैचों में दिए गए 5 सबसे ज्यादा अतिरिक्त रन

  1. टी20 मैचों में सबसे ज्याद अतिरिक्त रन लुटाने का रिकॉर्ड फिलीपींस के नाम है. इंडोनेशिया और फिलीपींस के बीच हुए इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए फिलीपींस की टीम ने 158 रन बनाए. दूसरी पारी में खेलने उतरी इंडोनेशिया पारी में फिलिपीनो गेंदबाजों ने 45 अतिरिक्त रन दिए. ताज्जुब ये रहा कि बावजूद इसके फिलीपींस ये मैच दो रन से जीत गया.  
  2. स्वातिनी ने मोजाम्बिक के खिलाफ 41 एक्स्ट्रा रन दिए.
  3. तुर्की ने चेक रिपब्लिक के खिलाफ 39 अतिरिक्त रन दिए.
  4. तुर्की ने सर्बिया के खिलाफ 37 एक्सट्रा रन दिए.
  5. सर्बिया ने बुल्गारिया के खिलाफ 36 अतिरिक्त रन दिए.

भारतीय टीम ने अब तक तीन बार 24 रन एक्स्ट्रा के रूप में दिए हैं. दो बार श्रीलंका के खिलाफ और एक बार द. अफ्रीका के खिलाफ. हालांकि इन अतिरिक्त रनों में ज्यादा हिस्सा बाई और लेग बाईज का ही था. 

रिकॉर्ड स्रोत: ईएसपीएनक्रिकइंफो

विज्ञापन
अनन्त नारायण शुक्ल

लेखक के बारे में

By अनन्त नारायण शुक्ल

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola