डेविड वार्नर ने अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा द राइज मूवी का डांस मूव्स किया, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 22 Jan 2022 10:59 AM
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने अल्लू अर्जुन की पुष्पा: द राइज मूवी के श्रीवल्ली गाने पर डांस किया है और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है. इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर काफी पसंद किया जा रहा है. खुद फिल्म अभिनेता अल्लू अर्जुन ने भी इस पर प्रतिक्रिया दी है.
ऑस्ट्रेलिया के सलामी बल्लेबाज डेविड वार्नर ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर फिल्म पुष्पा: द राइज के ‘श्रीवल्ली’ गाने पर भारतीय अभिनेता अल्लू अर्जुन के डांस मूव्स को रीक्रिएट किया. इस डांस का एक वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया, जिसे जमकर लाइक्स मिल रहे हैं. तेलुगु भाषा की एक्शन फिल्म के स्टार अल्लू अर्जुन ने भी उनके पोस्ट पर कमेंट किया है.
डेविड वार्नर के डांस वीडियो पर अल्लू अर्जुन ने आग और हंसी इमोजी के साथ प्रतिक्रिया व्यक्त की है. वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को शेयर किये जाने के पांच घंटे के भीतर एक मिलियन से अधिक लाइक्स मिल गये हैं. डेविड वॉर्नर सोशल मीडिया पर अक्सर ऐसे पोस्ट करते रहते हैं, जिसे फैंस काफी पसंद करते हैं.
Also Read: IPL 2021: सनराइजर्स हैदराबाद के बर्ताव पर डेविड वॉर्नर ने की खुलकर बात, बताया सबसे बुरा क्या था
आईपीएल 2016 में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का नेतृत्व करने वाले वार्नर ने हाल ही में पिछले सीजन में फ्रैंचाइज़ी द्वारा कप्तान के रूप में हटाए जाने पर खुल कर बात की थी. उन्हें आईपीएल मेगा नीलामी से पहले SRH द्वारा रिटेन नहीं किया गया है. ऐसा देखा गया कि पिछले सीजन में उनको कप्तानी से हटाने के अलावा हैदराबाद फ्रेंचाइजी ने उनके साथ काफी बुरा बर्ताव भी किया था.
https://www.instagram.com/reel/CY_KjWaJ-fh/?utm_source=ig_embed&ig_rid=259132cc-f17e-4a88-bf13-a81151228588
डेविड वार्नर ने इन सभी मुद्दों पर बात करते हुए बैकस्टेज विद बोरिया शो में कहा था कि यदि आप एक कप्तान को हटाने जा रहे हैं और उसके बाद उसे टीम में नहीं चुनते हैं, तो इससे टीम के नये खिलाड़ियों के लिए क्या संदेश जायेगा. जाहिर है इससे बाकी समूह को अच्छा संदेश नहीं जाता है. उन्होंने कहा कि कोई भी प्रशंसक नहीं चाहता कि वह जिसे पसंद करता है उसके साथ ऐसा हो.
Also Read: डेविड वॉर्नर की बेटी इंडी ने की बल्लेबाजी, एशेज सीरीज के बीच इस छोटी बच्ची की बैटिंग का वीडियो वायरल
फरवरी में आईपीएल 2022 की मेगा नीलामी होने वाली है. उम्मीद की जा रही है कि इस नीलामी में डेविड वॉर्नर भी शामिल होंगे. 1100 से ज्यादा कैप्ड और अनकैप्ड खिलाड़ी इस मेगा नीलामी में शामिल होंगे. बता दें कि इस साल आईपीएल में 10 टीमें हिस्सा ले रही हैं. बीसीसीआई ने दो नयी फ्रेंचाइजी अहमदाबाद और लखनऊ को नयी टीम के रूप में मान्यता दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










