ePaper

Champions Trophy: हाईब्रिड मॉडल मानने के लिए पाकिस्तान ने ICC के सामने रखी ये शर्तें, आप भी जानें

Updated at : 09 Dec 2024 11:49 PM (IST)
विज्ञापन
Champions Trophy

Champions Trophy

Champions Trophy: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में हाईब्रिड मॉडल को अपनाने के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी के सामने कुछ शर्तें रख दी हैं. अब यह देखना मजेदार होगा कि जय शाह की अगुवाई वाली वैश्विक संस्था क्या फैसला करती है.

विज्ञापन

Champions Trophy: चैपियंस ट्रॉफी 2025 की मेजबानी में अब एक नया मोड़ आ गया है. पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हाईब्रिड मॉडल को अपनाने के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के सामने कुछ शर्तें रख दी हैं. एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अगले साल होने वाले इस वैश्विक आयोजन को लेकर आईसीसी बुधवार को कार्यक्रमों की घोषणा कर सकता है. समाचार एजेंसी आईएएनएस ने आईसीसी सूत्र के हवाले से यह जानकारी दी है. इस रिपोर्ट में दावा किया गया है कि पाकिस्तान हाईब्रिड मॉडल पर कुछ शर्तों के साथ तैयार है.

Champions Trophy: आईसीसी से लिखित आश्वासन चाहता है पीसीबी

आईएएनएस की रिपोर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) ने कथित तौर पर भविष्य के ICC टूर्नामेंटों के लिए हाइब्रिड मॉडल पर आईसीसी से लिखित आश्वासन मांगा है. पीसीबी की मांग है कि अगर चैंपियंस ट्रॉफी हाईब्रिड मॉडल पर आयोजित किया जाता है तो भारत में होने वाले आईसीसी टूर्नामेंट भी हाईब्रिड मॉडल पर खेले जाएं, जिससे पाकिस्तान की टीम को भारत की यात्रा नहीं करनी पड़ी. चैंपियंस ट्रॉफी में भारत अपने मैच दुबई में खेलेगा.

Champions Trophy: शाहिद अफरीदी को फिर काटा कीड़ा, मेजबानी को लेकर ICC पर लगा दिया यह आरोप

Champions Trophy: मेजबानी विवाद में कूदे पाकिस्तानी PM, लेकिन BCCI से पंगा लेना पड़ेगा भारी

Champions Trophy: दुबई में होंगे भारत के सभी मैच

सूत्रों ने सोमवार को आईएएनएस को बताया, “पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) भविष्य में भारत में होने वाले अंतर्राष्ट्रीय आयोजनों के लिए हाइब्रिड मॉडल के संबंध में आईसीसी से लिखित आश्वासन चाहता है. चैंपियंस ट्रॉफी पर निर्णय बुधवार तक होने की संभावना है.” इस बीच, अमीरात क्रिकेट बोर्ड चैंपियंस ट्रॉफी पर आईसीसी के फैसले पर कड़ी नजर रख रहा है. सूत्रों का कहना है कि दुबई में भारत के मैचों की मेजबानी लगभग तय हो चुकी है.

Champions Trophy: पाकिस्तान सरकार ने पीसीबी को क्या कहा

इस मामले पर किसी आम सहमति पर पहुंचने से पहले पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने रविवार को पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात की. नकवी ने कहा कि प्रधानमंत्री का कना है कि किसी भी समझौते पर सहमत होने से पहले पीसीबी सरकार से परामर्श करेगा. चैंपियंस ट्रॉफी 19 फरवरी से 9 मार्च 2025 तक खेली जानी है. टूर्नामेंट में आठ टीमें भाग लेंगी, जिनमें से चार-चार टीमों को दो समूहों में बांटा जाएगा. दोनों समूहों की शीर्ष दो टीमें सेमीफाइनल में खेलेंगी, जिसके बाद खिताबी मुकाबला होगा.

विज्ञापन
AmleshNandan Sinha

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola