कलकत्ता हाईकोर्ट ने BCCI अध्यक्ष सौरव गांगुली पर लगाया जुर्माना, जमीन से जुड़े मामले में कोर्ट का फैसला

BCCI President Sourav Ganguly : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली पर कलकत्ता हाईकोर्ट ने जुर्माना लगाया है.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और वर्तमान में बीसीसीआई (BCCI) अध्यक्ष सौरव गांगुली (Sourav Ganguly) पर जुर्माना लगाया गया है. यह जुर्माना कलकत्ता हाईकोर्ट ने लगाया है. बता दें कि पूर्व भारतीय कप्तान पर हाईकोर्ट ने 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है. जानकारी के मुताबिक सौरव गांगुली के साथ- साथ बंगाल सरकार और आवास निगम पर भी जुर्माना लगाया गया है. बंगाल सरकार और आवास निगम पर 50-50 हजार रुपये का जुर्माना लगा है.
बता दें कि सौरव गांगुली पर जिस मामले को लेकर जुर्माना लगाया गया है वो मामला गलत तरीके से जमीन आवंटन का है. कोलकाता हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश राजेश बिंदल और न्यायाधीश अरिजित बनर्जी की बेंच ने सोमवार को जनहित याचिका पर सुनवाई की और कहा कि जमीन आवंटन के मामलों में निश्चित नीति होनी चाहिए.
बता दें कि सौरव गांगुली को क्रिकेट अकादमी खोलने के लिए बंगाल सरकार के आवास निगम हुडको ने सॉल्टलेक के सीए ब्लॉक में जमीन दी थी. हालांकि इस पर हुए विवाद के बाद सौरव गांगुली ने भी जमीन लौटा दी थी. लेकिन इस बीच उस जमीन के साथ कानूनी पेचीदगियां पैदा हो गईं. आरोप लगाया गया कि जमीन बिना टेंडर के ही सौरव गांगुली को दे दी गई थी. साल 2011 में सौरव गांगुली की शिक्षण संस्था को बंगाल सरकार ने कोलकाता के न्यू टाउन एरिया में नियमों के विपरीत जमीन दी थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




