बुमराह वनडे उपकप्तानी में हार्दिक पांड्या को दे सकते हैं कड़ी चुनौती, देखें कौन किसपर भारी
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Aug 2023 8:25 AM
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, अगर आप नेतृत्व के मामले में अनुभव को देखेंगे तो बुमराह पांड्या से आगे हैं. उन्होंने 2022 में टेस्ट टीम की कप्तानी की थी. वह दक्षिण अफ्रीका के वनडे दौरे के दौरान पांड्या से पहले एकदिवसीय टीम के उप-कप्तान भी रह चुके हैं.
तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह आगामी एशिया कप और पांच अक्टूबर से शुरु होने वाले वनडे विश्व कप के लिए भारतीय टीम के उप कप्तान बनने के लिए ऑल राउंडर हार्दिक पांड्या के साथ प्रबल दावेदार दिख रहे हैं.
पांड्या को बुमराह से कप्तानी में मिल सकती है बड़ी चुनौती
पांड्या को नियमित टी20 अंतरराष्ट्रीय कप्तान बना दिया गया है जबकि बुमराह को शुक्रवार से आयरलैंड के खिलाफ शुरु हुई टी20 अंतरराष्ट्रीय शृंखला में कप्तान बनाया गया है जिससे वह बड़ौदा के इस ऑल राउंडर को कड़ी चुनौती देने के लिये तैयार हैं.
पांड्या की तुलना में बुमराह के पास अधिक अनुभव
बीसीसीआई के एक सूत्र ने कहा, अगर आप नेतृत्व के मामले में अनुभव को देखेंगे तो बुमराह पांड्या से आगे हैं. उन्होंने 2022 में टेस्ट टीम की कप्तानी की थी. वह दक्षिण अफ्रीका के वनडे दौरे के दौरान पांड्या से पहले एकदिवसीय टीम के उप-कप्तान भी रह चुके हैं. उन्होंने कहा, अगर आप एशिया कप और विश्व कप दोनों के लिए बुमराह को वनडे में उपकप्तान बनाते हुए देखें तो कोई हैरानी नहीं होगी. यही कारण है कि उन्हें रुतुराज की जगह आयरलैंड में कप्तानी सौंपी गई.
Also Read: IND vs IRE: बाल-बाल बचे जसप्रीत बुमराह, फिल्डिंग के दौरान फिर हो सकते थे चोटिल, देखें वीडियो
बुमराह ने कप्तानी में आयरलैंड को हराया
बुमराह की कप्तानी में भारत ने पहले टी20 मुकाबले में हराया. अब उनकी कप्तानी में दो और टी20 मैच भारत को खेलने हैं. जीत का प्रतिशत देखें, तो टी20 अंतरराष्ट्रीय में बुमराह का अभी 100 फीसदी है. हालांकि इस मामले में सबसे आगे रोहित शर्मा हैं.
धौनी की कप्तानी में भारत ने सबसे अधिक टी20 मैच जीते, जीत प्रतिशत में रोहित शर्मा आगे
महेंद्र सिंह धौनी की कप्तानी में भारत ने सबसे अधिक 41 मैच जीते हैं. धौनी ने कुल 72 मैचों में भारत की कप्तानी की है. जिसमें 41 में जीत और 28 में भारत को हार सामना करना पड़ा है. जबकि विराट कोहली ने 50 टी20 मैच में भारत की कप्तानी की. जिसमें 30 में जीत और 16 में हार का सामना करना पड़ा. रोहित शर्मा ने 51 मैचों में टी20 टीम की कप्तानी की है. जिसमें भारत को 39 मैचों में जीत और केवल 12 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है. यानी अगर जीत के प्रतिशत की बात करें तो रोहित शर्मा कप्तानी में भारत ने 76.47 प्रतिशत मुकाबले जीते हैं. जबकि विराट की कप्तानी में 64.58 और धौनी की कप्तानी में 59.28 प्रतिशत मैच भारत ने जीते हैं. हार्दिक पांड्या ने अबतक 16 मैचों में भारत की कप्तानी की है, जिसमें 10 में भारत को जीत और 5 में हार का सामना करना पड़ा. जीत प्रतिशत की बात करें, तो पांड्या की कप्तानी में भारत ने 65.62 फीसदी मुकाबले जीते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










