ePaper

BBL 2021: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने लाइव मैच में साथी को किया किस, वायरल हुआ ब्रोमांस का वीडियो

Updated at : 23 Dec 2021 10:41 AM (IST)
विज्ञापन
BBL 2021: ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज ने लाइव मैच में साथी को किया किस, वायरल हुआ ब्रोमांस का वीडियो

Big Bash League: लाइव मैच के दौरान एक ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.

विज्ञापन

Big Bash League: क्रिकेट मैच के दौरान हम अक्सर तनाव पूर्ण महौल को देखते हैं, जिसमें कई बार खिलाड़ी आपस में उलझ भी पड़ते हैं. वहीं कई बार मैच के दौरान कई ऐसे पल भी देखने को मिलते हैं जो इस तनाव को गायब कर देते हैं. ऐसा ही कुछ नजारा देखने को मिला है ऑस्ट्रेलिया में खेली जाने वाली बिग बैश लीग टी-20 (BBL 2021) टूर्नामेंट के दौरान, जहां एक घटना ने कई फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है. दरअसल मंगलवार को सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स के बीच खेले गए मैच के दौरान ब्रोमांस देखने को मिला.

डेनियल वॉरेल और पीटर सिडल के बीच लाइव मैच के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. मैच के दौरान सिडल ने डेनियल वॉरेल के गाल पर किस किया. इसका वीडियो फैंस खूब पसंद कर रहे हैं. बता दें कि बिग बैश लीग में मंगलवार को सिडनी सिक्सर्स और एडिलेड स्ट्राइकर्स (Adelaide Strikers vs Sydney Sixers) के बीच हुए मुकाबला हुआ. वहीं सिडनी की बल्लेबाजी के दौरान एडिलेड टीम के कप्तान पीटर सिडल (Peter Siddle) ने साथी खिलाड़ी डेनिएल वॉरेल को गाल पर किस किया, जिसने हर किसी को हैरान तो किया ही पर सबके चेहरे पर खुशी भी लायी.

Also Read: IND vs SA: विदेशी पिचों पर रन बनाने में ‘किंग’ हैं विराट कोहली, साउथ अफ्रीका में भी बल्ले से खूब बरसे हैं रन

वॉरेल और सिडल के बीच इस घटना की क्लिप कुछ ही समय में वायरल हो गई और फैंस जमकर इसपर रिएक्शन भी दे रहे हैं. वहीं मैच की बात करे तो एडिलेड स्ट्राइकर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 147 रन का स्कोर बनाया. इसके जवाब में चार गेंद शेष रहते छह विकेट खोकर यह लक्ष्य हासिल कर लिया. इस पारी के दौरान पीटर सिडल और वॉरेल को एक भी विकेट नहीं मिला। सिडल ने 3.2 ओवर में 40 रन दिए जबकि वॉरेल ने 27 रन.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola