AUS vs BAN T20 WC: ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से रौंदा, 38 गेंद पर बना डाले 78 रन
Abu Dhabi: Australia’s Josh Hazlewood, centre, is congratulated by teammates after dismissing South Africa’s Quinton de Kock during the Cricket Twenty20 World Cup match between South Africa and Australia in Abu Dhabi, UAE, Saturday, Oct. 23, 2021.AP/PTI(AP10_23_2021_000080B)
AUS vs BAN T20 World Cup LIVE Update: सुपर 12 में आज ऑस्ट्रेलिया और बांग्लादेश के बीच अहम मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला गया. ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी की और बांग्लादेश को 73 रन पर रोक दिया. बाद में ऑस्ट्रेलिया ने दो विकेट खोकर महज 38 गेंद में ही 78 रन बनाकर जीत दर्ज की.
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 8 विकेट से हराया
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को आठ विकेट से हरा दिया है. 74 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरे ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों ने 38 गेंद पर ही 78 रन बनाकर जीत दर्ज की. कप्तान एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर के रूप में ऑस्ट्रेलिया के दो बल्लेबाज आउट हुए.
ऑस्ट्रेलिया के दोनों सलामी बल्लेबाज आउट
ऑस्ट्रेलिया को दो झटके लगे हैं. कप्तान एरोन फिंच और डेविड वॉर्नर आउट हो गये हैं. फिंच ने 40 रन जबकि वॉर्नर ने 18 रन बनाए.
ऑस्ट्रेलिया ने बांग्लादेश को 73 रन पर समेटा
ऑस्ट्रेलिया की घातक गेंदबाजी के सामने बांग्लादेश के बल्लेबाज ढेर हो गये. पूरी टीम 15 ओवर में 73 रन पर सिमट गयी. ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 74 रन का लक्ष्य मिला है.
70 रन के अंदर बांग्लादेश के 8 बल्लेबाज आउट
ऑस्ट्रेलिया के सामने आज बांग्लादेशी बल्लेबाजों की एक नहीं चल रही. बांग्लादेश के 8 बल्लेबाज आउट होकर पवेलियन लौट चुके हैं. बांग्लादेश का स्कोर 14 ओवर की समाप्ति के बाद महज 70 रन है.
10 ओवर के बाद बांग्लादेश का स्कोर 58 रन
10 ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश ने 58 रन बनाए हैं. इस दौरान बांग्लादेश के पांच महत्वपूर्ण बल्लेबाज आउट हो गये हैं. महमूदुल्लाह और शमीम हुसैन क्रीज पर मौजूद हैं.
मोहम्मद नईम आउट, बांग्लादेश को चौथा झटका
बांग्लादेश को चौथा झटका लगा है. मोहम्मद नईम आउट हो गये हैं. 6 ओवर की समाप्ति पर बांग्लादेश ने 33 रन बनाए हैं.
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए