भारतीय टीम के सम्मान में एस्ट्रोटॉक ने 100 करोड़ रुपये देने का किया वादा, यूजर्स के लिए खोला खजाना
Published by : ArbindKumar Mishra Updated At : 20 Nov 2023 9:41 PM
Ahmedabad: India's Virat Kohli and Australian players during the presentation ceremony of the ICC Mens Cricket World Cup 2023 at the Narendra Modi Stadium, in Ahmedabad, Sunday, Nov. 19, 2023. Australia won the match to lift the trophy. (PTI Photo/Manvender Vashist Lav) (PTI11_19_2023_001109B)
भारतीय टीम भले ही वर्ल्ड कप तीसरी बार नहीं जीत पाई, लेकिन भारत के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर एस्ट्रोटॉक ने अपने यूजर्स के लिए खजाना खोल दिया है. एस्ट्रोटॉक के सीईओ पुनित गुप्ता ने अपने यूजर्स को 100 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया.

भारत का तीसरी बार आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप जीतने का सपना चकनाचूर हो गया है. रविवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम ने फाइनल मुकाबले में भारत को 6 विकेट से हराकर क्रिकेट फैन्स को 20 साल पहले जो घाव दिया था, उसे फिर से हरा कर दिया. रोहित शर्मा की अगुआई में टीम इंडिया को उपविजेता बनकर ही संतोष करना पड़ा. विजेता के रूप में ऑस्ट्रेलिया को करीब 33 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली, तो भारत को केवल 16 करोड़ रुपये मिले.

भारतीय टीम के सम्मान में एस्ट्रोटॉक ने यूजर्स के लिए खोला खजाना
भारतीय टीम भले ही वर्ल्ड कप तीसरी बार नहीं जीत पाई, लेकिन भारत के शानदार प्रदर्शन से प्रभावित होकर एस्ट्रोटॉक ने अपने यूजर्स के लिए खजाना खोल दिया है. एस्ट्रोटॉक के सीईओ पुनित गुप्ता ने अपने यूजर्स को 100 करोड़ रुपये देने का ऐलान किया. इससे पहले उन्होंने भारत की वर्ल्ड कप जीतपर ऐसा करने का वादा किया था, लेकिन उन्होंने भारत के सम्मान में अपनी योजना में बड़ा फेरबदल किया. उन्होंने इसकी जानकारी अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से जानकारी दी. उन्होंने एक्स पर लिखा, भले ही भारत नहीं जीता, एस्ट्रोटॉक अभी भी खेलने वाली भारतीय टीम के सम्मान में 100 करोड़ दे रहा है.

कभी हम हारते हैं, कभी हम जीतते हैं : पुनित गुप्ता
पुनित गुप्ता ने अपने पोस्ट में लिखा, एक क्रिकेट प्रशंसक के रूप में टीम को हारते हुए देखना इससे अधिक दुखद नहीं हो सकता. हमने इस टूर्नामेंट में ऐसा दबदबा बनाया जैसा किसी अन्य देश ने कभी नहीं बनाया. लेकिन यही तो जीवन है. कभी हम हारते हैं, कभी हम जीतते हैं. हम आज हार गए और आंसू बहाए, हमें इस टीम पर गर्व होना चाहिए. हमें इस भारतीय टीम को थोड़ा प्यार और समर्थन देना चाहिए, उन्हें इसकी सबसे अधिक आवश्यकता है. विश्व कप न जीत पाने के बावजूद मुझे उन पर बहुत गर्व है. हम 100 करोड़ की रकम अपने यूजर्स के बीच बांट रहे हैं, क्योंकि आज हम हार गए इसके बावजूद हमें अपनी टीम इंडिया पर गर्व है. कृपया थोड़ा प्यार फैलाएं! टीम इंडिया इसकी हकदार है.
Also Read: रोहित शर्मा बतौर कप्तान पास हुए या फेल? वर्ल्ड कप 2023 में हार से बाद जाएगी कप्तानी!— Puneet Gupta (@iPuneetGupta) November 19, 2023

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया फाइनल मुकाबले से पहले एस्ट्रोटॉक के सीईओ ने किया था 100 करोड़ रुपये देने का वादा
दरअसल एस्ट्रोटॉक के फाउंडर और सीईओ पुनित गुप्ता ने ऐलान किया था कि अगर भारत वर्ल्ड कप जीतता है, तो वो एस्ट्रोटॉक के यूजर्स को 100 करोड़ रुपये देंगे. उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में ऐलान किया था और बताया था कि भारत की वर्ल्ड कप जीत पर एस्ट्रोटॉक अपने यूजर्स को वॉलेट में 100 करोड़ रुपये बांटेगा.
Also Read: कपिल देव को वर्ल्ड कप फाइनल के लिए इनवाइट नहीं किए जाने पर भड़के जयराम रमेश, कह दी बड़ी बात
पुनित गुप्ता ने क्या किया था ऐलान
दरअसल पुनित गुप्ता ने फाइनल मुकाबले से पहले अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लंबा पोस्ट डाला और लिखा था, मैंने सोचा इस बार हम क्या कर सकते हैं. पिछली बार मेरे साथ कुछ ही दोस्त थे, जिनके साथ मैं अपनी खुशियां बांट सका था. लेकिन इस बार एस्ट्रोटॉक कई यूजर्स मेरे साथ हैं. वे मेरे दोस्त हैं और उनके साथ अपनी खुशी साझा करने का आवसर मुझे मिला है. उन्होंने अपने पोस्ट में बताया कि इसको लेकर उन्होंने अपने फाइनेंस टीम के साथ बातचीत की और निर्णय लिया कि अगर भारतीय टीम वर्ल्ड कप जीत जाती है, तो वो अपने यूजर्स को 100 करोड़ रुपये बांटेंगे.
Also Read: वर्ल्ड कप 2023 में विदेशी खिलाड़ियों के बल्ले से जमकर बरसे रन, टॉप 10 में केवल एक भारतीयप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By ArbindKumar Mishra
अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










