कोरोना संकट के बीच वेस्टइंडीज के खिलाड़ी जाएंगे टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड, लेकिन वेतन में होगी कटौती
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 31 May 2020 11:29 AM
कोरोना संकट के बीच वेस्टइंडीज के खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएंगे
कोरोना संकट के बीच वेस्टइंडीज के खिलाड़ी टेस्ट सीरीज के लिए इंग्लैंड जाएंगे. सीडब्ल्यूआई ने अपने खिलाड़ियों को इंग्लैंड दौरे पर जाने की अनुमति दे दी है, लेकिन वहां जाने के बाद सभी खिलाड़ी बायो-सिक्योर एनवायरमेंट में रहेंगे ताकि सभी लोग सुरक्षित रह सके. हालांकि कोरोना संकट को देखते हुए सभी खिलाड़ी और स्टाफ को आधी सैलेरी मिलेगी.
बता दें कि इस सीरीज का आयोजन अगले महीने होना था लेकिन कोरोना के बढ़ते संक्रमण की वजह से अब यह सीरीज जुलाई में होगा. पहला टेस्ट मैच 8 जुलाई से शुरू होगा तो दूसरा टेस्ट 16 जुलाई से. सीरीज का अंतिम मुकाबला 24 जुलाई से होगा. जो क्रमशः साउथेम्पटन और मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड में खेला जाएगा.
Also Read: दिनेश कार्तिक ने बताया किस वजह से निदहास ट्रॉफी के फाइनल जीत हुई थी संभव
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि हमने इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड से बात करके सीरीज का आयोजन करने का फैसला किया है. खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को ध्यान में रख कर हमने उन्हें जैव-सुरक्षित वातावरण में रखने की योजना बनाई है. और इसके लिए हमने विस्तृत समीक्षा भी की है. सभी मैच बंद दरवाजे के पीछे खेले जाएंगे.
वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड ने कहा कि वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड अपनी वित्तीय समस्याओं से जूझ रहा है. इसलिए क्रिकेट बोर्ड ने ये फैसला किया है कि खिलाड़ियों को उनकी आधी सैलेरी ही मिलेगी. यह बहुत ही कड़ा निर्णय है. लेकिन कोविड 19 की हालात को देखते हुए सभी खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ ने इस फैसले का समर्थन किया है.
निश्चित रूप से ये वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड को प्रभावित करेगा.
कैरिबियाई क्रिकेट बोर्ड ने अपने बयान में आगे कहा कि सभी खिलाड़ियों और स्टाफ को वहां रखने का पूरा प्लान सौंपा गया और इसके रिव्यू के बाद यह फैसला लिया गया है. खिलाड़ियों और स्टाफ को बायो सिक्योर एनवॉयरमेंट में रखा जाएगा और साथ ही मैच खाली स्टेडियम में कराए जाएंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










