दिनेश कार्तिक ने बताया किस वजह से निदहास ट्रॉफी के फाइनल जीत हुई थी संभव
Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 30 May 2020 5:33 PM
दिनेश कार्तिक ने निदहास ट्रॉफी में उनके द्वारा खेली गयी पारी को यादगार लम्हा बताते हुए कहा कि मैं इस तरह के मैचों का पहले से इंतजार कर रहा था.
निदहास ट्रॉफी के हीरो दिनेश कार्तिक ने निदहास ट्रॉफी में उनके द्वारा खेली गयी पारी को यादगार लम्हा बताते हुए कहा कि मैं इस तरह के मैचों का पहले से इंतजार कर रहा था. मैं उस तरह की परिस्थिति में खेलने का बहुत पहले से अभ्यास कर रहा था. जैसे ही वह पल आया जिसके लिए मैंने काफी अभ्यास किया था तो यह मेरे लिए एक मजेदार पल की तरह था.
और इस तरह की स्थिति में आप ऑटो मोड की स्थिति में होते हैं. आपको पता रहता है कि मुझे अभी क्या करने की जरूरत है. मुझे आने पर विश्वास था कि हम यह मैच जरूर जीतेंगे. कार्तिक ने आगे कहा कि उस वक्त टीम को जीत के लिए 12 गेंदों 34 रनों की दरकार थी. मैंने सोचा मैं इस लक्ष्य को हासिल कर हमारी टीम को जीत दिला सकता हूं. और अंत में वही हुआ जैसे मैंने सोचा था. ये बातें कार्तिक ने स्टार स्पोर्ट्स 1 के तमिल शो माइंड मास्टर्स ऑन एमएफओआरई पर कही.
कार्तिक ने मानसिक शक्ति के बारे में भी बात करते हुए कहा कि आज के समय में मानसिक दृढ़ता बेहद मायने रखती है खास कर के पेशेवर खिलाड़ियों के लिए तो यह और भी ज्यादा जरूरी है. आज की तारीख में लोगों को मुश्किल स्थिति से निकलने के लिए अपनी मानसिक स्थिति को बेहतर बना के रखना बहुत जरूरी है.
इसके लिए जरूरी है कि हम वर्तमान के बारे में सोचें और उस कठिन समय से लड़ें. जो भी आज की तारीख में सफलतम खिलाड़ी हैं वो इसी तरह से आगे बढ़कर इन चीजों में विजय हासिल किए हैं.
बता दें कि कार्तिक ने साल 2018 में निदहास ट्रॉफी के फाइनल में छक्का लगा कर एतिहासिक जीत दिलाई थी.
उस मैच में भारत जीत के लिए दिए गए 167 रनों के जवाब में 133-5 विकेट गंवा कर संघर्ष कर रहा था. जब कार्तिक आए तब टीम को 12 गेंदों पर 34 रनों की जरूरत थी लेकिन उन्होंने 8 गेंदों 29 बना कर टीम को जीत दिला दी. जिसमें 3 छक्के और 1 चौका शामिल था. उस पारी के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










