कपिल के बाद भज्जी ने भी अख्तर के कोरोना स्विंग पर जड़ा छक्का, कहा- जिंदगी से बढ़कर नहीं है क्रिकेट

Author : Sameer Oraon Published by : Prabhat Khabar Updated At : 19 Apr 2020 7:06 PM

विज्ञापन

Mohali: Harbhajan Singh of Chennai Super Kings celebrates fall of Lokesh Rahul's wicket during an IPL 2018 match between Kings XI Punjab and Chennai Super Kings at the Punjab Cricket Association IS Bindra Stadium in Mohali on April 15, 2018. (Photo: Surjeet Yadav/IANS)

शोएब अख्तर के भारत- पाकिस्तान मैच वाले बयान पर दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी जवाब दिया है

विज्ञापन

कुछ दिन पहले शोएब अख्तर ने एक बयान दिया था कि भारत और पाक के बीच एक दोस्ताना मैच होना चाहिए, उस मैच से जो भी पैसा आएगा उसे दोनों मुल्क आपस में बांट लेंगे और उस पैसे से हम कोरोना पीड़ित लोगों की मदद करेंगे. अब इसे लेकर हरभजन सिंह ने एक बयान दिया है, उन्होंने कहा है कि किसी भी हालात में क्रिकेट खेलना खतरनाक है और ये हमारी जिंदगी से बड़ा नहीं है.

हरभजन ने आगे कहा कि क्रिकेट इस वक्त मेरे दिमाग की आखिरी चीज है, इसके बारे में मैन अभी सोच भी नहीं सकता, फंड जुटाने के और भी तरीके हैं जरूरी नहीं कि क्रिकेट खेल के ही फंड जुटाया जा सकता है. मुझे नहीं लगता कि इस समय कोई भी क्रिकेट या खेल के बारे में सोच रहा होगा. यह काफी छोटी चीजें हैं. इस समय जिंदगी दांव पर है.”

उन्होंने कहा कि हाँ मैं मानता हूँ कि क्रिकेट ने हमें बहुत कुछ दिया, लेकिन अभी वक्त क्रिकेट के बारे में बात करने का नहीं है बल्कि कोरोना से पीड़ित लोगों की मदद करने का है.

आपको बता दें कि इस महामारी की वजह से टी- 20 विश्व कप पर सवालिया निशान लग गया है. इस पर इस दिग्गज ऑफ स्पिनर ने बात करते हुए कहा कि एक आईपीएल और एक विश्व कप, अगर यह इस साल नहीं होते हैं तो इनसे क्या फर्क पड़ जाएगा?

लेकिन अगर चीजें चलती रहीं तो हमारी जिंदगी खत्म हो जाएगी. इस बीमारी ने हमें सिखाया है कि हमें हर छोटी चीज के लिए शुक्र गुजार होना चाहिए, अभी अगर घर में खाना बनता है तो कहता हूँ कि चलो खाना तो है, अगर आपके पास अच्छा स्वास्थ्य नहीं रहेगा तो आपके पास मौजूद पैसे, घर और कार का क्या महत्व रहेगा.

आपको बता दें कि इससे पहले कपिल देव ने भी अख्तर की इस बात से असहमति जताई थी. उन्होंने कहा था कि भारत को धन की जरूरत नहीं है और क्रिकेट मैच के लिए किसी की जिंदगी को जोखिम में लेने की जरूरत नहीं है.

विज्ञापन
Sameer Oraon

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola