12 साल बाद टीम इंडिया फाइनल में, पीएम मोदी ने दी बधाई, वर्ल्ड कप ट्रॉफी से बस एक कदम दूर भारत

Published by : Pritish Sahay Updated At : 16 Nov 2023 12:06 AM

विज्ञापन

Mumbai: India's Mohammed Shami celebrates with captain Rohit Sharma, Ishan Kishan and others after taking the wicket of New Zealand's Tom Latham during the ICC Men's Cricket World Cup 2023 first semi-final match between India and New Zealand, at the Wankhede Stadium, in Mumbai, Wednesday, Nov. 15, 2023. (PTI Photo/Kunal Patil) (PTI11_15_2023_000634B)

12 साल बाद टीम इंडिया फाइनल में पहुंच गई है. रोहित की सेना ने रोमांचक मुकाबले में न्यूजीलैंड को रौंदकर फाइनल में जगह पक्की कर ली. इस मैच में सबसे खास रहा विराट कोहली का शानदार प्रदर्शन. कोहली ने सचिन के 20 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया.

विज्ञापन

India vs New Zealand Semi Final: भारत का विजयी अभियान जारी है. विश्व कप 2023 के पहले सेमीफाइनल में भारत ने न्यूजीलैंड के धूल चटाकर फाइनल में जगह बना ली है. आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में सेमीफाइनल मैच खेला गया. जहां टीम इंडिया ने विराट कोहली और श्रेयस अय्यर के शतक के दम पर न्यूजीलैंड को जीत के लिए 398 रनों का बड़ा लक्ष्य दिया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया के धाकड़ प्लेयर विराट कोहली ने कई रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज किये. उन्होंने क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के 20 साल पुराने रिकॉर्ड को भी तोड़ा. वहीं इस जीत के साथ ही टीम इंडिया 12 साल बाद वर्ल्ड कप के फाइनल में पहुंची है. 

पीएम मोदी ने दी जीत की बधाई

भारत की इस जीत का पूरे देश में जश्न मनाया जा रहा है. पीएम मोदी ने भी भारतीय टीम को सेमीफाइनल में शानदार जीत की बधाई दी हैं. इसके अलावा पीएम मोदी ने भारत की जीत पर मोहम्मद शमी को विशेष तौर पर बधाई दी है. पीएम मोदी ने सोशल मीडिया एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि इस खेल में और विश्व कप के माध्यम से क्रिकेट प्रेमियों द्वारा आने वाली पीढ़ियों तक इसे याद रखा जाएगा. पीएम मोदी ने कहा कि सामी ने काफी अच्छा खेला.

टीम इंडिया ने किया शानदार प्रदर्शन

न्यूजीलैंड के खिलाफ वानखेड़े में टीम इंडिया ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. विराट कोहली ने वनडे में शतकों का अर्धशतक पूरा करके सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जबकि मोहम्मद शमी ने सात विकेट लेकर गेंदबाजी में फिर से कमाल दिखाया, जिससे भारत ने बुधवार को यहां न्यूजीलैंड को 70 रन से हराकर सेमीफाइनल में हारने के मिथक को तोड़कर चौथी बार वनडे विश्व कप के फाइनल में जगह बनाई.

Also Read: वानखेड़े में कोहली की ‘विराट’बल्लेबाजी, पीएम मोदी से लेकर सौरभ गांगुली ने दी बधाई, टूटा 20 सालों का रिकॉर्ड

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola