ACC U19 Asia Cup 2024: भारतीय U19 क्रिकेट टीम ने जापान को 211 रन से रौंदा, कप्तान अमान ने जमाया शतक

India U19 vs Japan U19
ACC U19 Asia Cup 2024: एसीसी अंडर-19 एशिया कप 2024 के ग्रुप ए मुकाबले में भारतीय अंडर- 19 क्रिकेट टीम ने जापान पर धमाकेदार जीत दर्ज की है.
ACC U19 Asia Cup 2024: अंडर-19 एशिया कप 2024 के ग्रुप ए के मुकाबले में भारत ने जापान को 211 रन से हराया. टूर्नामेंट में भारत की पहली जीत है. भारत को पाकिस्तान के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. भारत-जापान का मैच शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया.
भारत ने 339 रन का बनाया विशाल स्कोर
जापान के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 339 रन का विशाल स्कोर बनाया. जिसमें कप्तान मोहम्मद अमान ने नाबाद 122 रनों की पारी खेली. अमान ने 118 गेंदों का सामना किया, जिसमें 7 चौके जमाए. अमान के अलावा भारत की ओर से सलामी बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने 29 गेंदों में 6 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 54 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. जबकि वैभव सूर्यवंशी ने 23 गेंदों में 3 चौकों और एक छक्के की मदद से 23 रन की पारी खेली. केपी कार्तिकेय ने 49 गेंदों में 5 चौकों और एक छक्के की मदद से 57 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. आंद्रे सिद्धार्थ सी ने 48 गेंदों में 2 चौकों की मदद से 35 रनों की पारी खेली.
भारत के सामने जापान ने टेके घुटने
भारत ने बल्लेबाजी करते हुए पहले 339 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया, फिर जापान को 50 ओवर में केवल 128 रन ही बनाने दिया. भारत ने जापान के 8 बल्लेबाजों को आउट किया. भारत की ओर से चेतन शर्मा, हार्दिक राज और केपी कार्तिकेय ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि युधाजित गुहा ने एक विकेट लिए.
जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया था फैसला
भारत के खिलाफ मुकाबले में जापान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. लेकिन जापान का फैसला गलत साबित हुआ. इस फैसले का भारत को फायदा हुआ.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By अरबिंद कुमार मिश्रा
अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.
झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.
करियर का सफरनामा
अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.
प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग
खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:
34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.
पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.
पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.
शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)
UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.
बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.
एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.
लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










