धीमी ओवर गति के कारण न्यूजीलैंड पर मैच फी का 60 प्रतिशत जुर्माना

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

ऑकलैंड : न्यूजीलैंड की टीम पर शनिवार को यहां भारत के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को यहां धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने के लिए मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया. आईसीसी से जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक मैच रेफरी क्रिस ब्राड ने टाम लैथम की टीम पर यह […]

विज्ञापन

ऑकलैंड : न्यूजीलैंड की टीम पर शनिवार को यहां भारत के खिलाफ दूसरे एक दिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में शनिवार को यहां धीमी ओवर गति से गेंदबाजी करने के लिए मैच फीस का 60 प्रतिशत जुर्माना लगाया गया.

विज्ञापन

आईसीसी से जारी मीडिया विज्ञप्ति के मुताबिक मैच रेफरी क्रिस ब्राड ने टाम लैथम की टीम पर यह जुर्माना इस लिये लगाया क्योंकि टीम ने निर्धारित समय में तीन ओवर कम गेंदबाजी की थी.

न्यूनतम ओवर गति से संबंधित खिलाड़ियों और खिलाड़ियों के सहयोगी स्टाफ से जुड़ी आचार संहिता के नियम 2.22 के अनुसार खिलाड़ियों पर उनकी टीम के निर्धारित समय में प्रत्येक ओवर कम फेंकने के लिए 20 प्रतिशत मैच फीस का जुर्माना लगाया जाता है.

न्यूजीलैंड के कप्तान लैथम ने प्रस्तावित जुर्माना स्वीकार कर लिया जिससे औपचारिक सुनवाई की जरूरत नहीं पड़ी. मैदानी अंपायर क्रिस ब्राउन और ब्रुस ऑक्सनफोर्ड तथा तीसरे अंपायर लैंगटन रूसेरे तथा चौथे अंपायर जान डेंपसे ने यह आरोप लगाया.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola