ePaper

अंडर-19 वर्ल्ड कपः भारत की शानदार शुरुआत, पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन से हराया

Updated at : 20 Jan 2020 8:40 AM (IST)
विज्ञापन
अंडर-19 वर्ल्ड कपः भारत की शानदार शुरुआत, पहले मैच में श्रीलंका को 90 रन से हराया

ब्लोमफोंटेनः सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (59), कप्तान प्रियम गर्ग (56) और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गत चैम्पियन भारत ने रविवार को यहां आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में श्रीलंका को 90 रन से शिकस्त दी. भारत ने हरफनमौला खेल का शानदार […]

विज्ञापन
ब्लोमफोंटेनः सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (59), कप्तान प्रियम गर्ग (56) और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल (नाबाद 52) की अर्धशतकीय पारियों के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से गत चैम्पियन भारत ने रविवार को यहां आईसीसी अंडर-19 विश्व कप के अपने शुरुआती मुकाबले में श्रीलंका को 90 रन से शिकस्त दी.
भारत ने हरफनमौला खेल का शानदार नमूना दिखाते हुए पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने पर चार विकेट पर 297 रन बनाने के बाद श्रीलंका की पारी को 45.2 ओवर में 207 रन पर समेट दिया. स्पिन गेंदबाजों सिद्देश वीर और रवि विश्नोई ने दो-दो विकेट लिये. भारत के लिए गर्ग ने 72 गेंद में दो चौके की मदद से 56 रन बनाये जबकि जायसवाल ने 74 गेंद की पारी में आठ चौके लगाये.
जुरेल थोड़े आक्रामक रहे जिन्होंने 48 गेद की नाबाद पारी में तीन चौके और एक छक्का लगाया. मैन आफ द मैच सिद्धेश ने भी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की टीम के स्कोर को 297 तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. उन्होंने 27 गेंद में छह चौके और एक छक्का की मदद से 44 रन की नाबाद पारी खेली.
श्रीलंका अंडर-19 की ओर से अशियान डेनियल , कविंदू नधीशन, दिलशान मधुशांका और अम्शी डि सिल्वा ने एक-एक विकेट लिये. लक्ष्य का पीछा करने उतरे श्रीलंका के लिए कप्तान निपुन धनंजय परेरा ने 50 और रविन्दु रसांथा ने 49 रन बनाये.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola