दिवंगत नाना के सट्टे से इंग्‍लैंड के इस क्रिकेटर का परिवार हुआ मालामाल

Updated:
विज्ञापन

लंदन : डाम सिबले ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से पहला टेस्ट शतक जड़ा, लेकिन इससे पहले ही वह अपने दिवंगत नाना कैनेथ मैकेंजी की बदौलत अपने परिवार के लिए 21600 पौंड (28500 डालर) जुटा चुके थे. मैकेंजी को अपने नाती की प्रतिभा पर काफी भरोसा था. उन्होंने 2011 […]

विज्ञापन

लंदन : डाम सिबले ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट में इंग्लैंड की ओर से पहला टेस्ट शतक जड़ा, लेकिन इससे पहले ही वह अपने दिवंगत नाना कैनेथ मैकेंजी की बदौलत अपने परिवार के लिए 21600 पौंड (28500 डालर) जुटा चुके थे.

विज्ञापन

मैकेंजी को अपने नाती की प्रतिभा पर काफी भरोसा था. उन्होंने 2011 में अपने निधन से चार महीने पहले अपने किशोर नाती पर 150/1 और 66/1 की दर से दो सट्टे लगाए थे कि वह एक दिन अपने देश के लिए खेलेगा.

मैकेंजी की यह पारखी नजर उस समय परिवार के लिए फायदेमंद साबित हुई जब 24 साल के सलामी बल्लेबाज सिबले ने पिछले साल नवंबर में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट पदार्पण किया.

इस क्रिकेटर के परिवार को हालांकि तब तक इस फायदे की कोई जानकारी नहीं थी जब तक कि डाम की मां और मैकेंजी की बेटी क्रिस्टीन सिबले दक्षिण पूर्व इंग्लैंड के सरे में ‘विलियम हिल बेटिंग’ की दुकान पर नहीं गईं.

क्रिस्टीन ने द टाइम्स से कहा, ‘उन्हें डाम की उपलब्धि पर बेहद गर्व होता, इसलिए उसे देखते हुए थोड़ा दुखद भी था, लेकिन बेहद मुश्किल हालात में सट्टा जीतने की उन्हें खुशी भी होती.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola