रणजी मैच में आउट होने के बाद अंपायर से उलझे शुभमन गिल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 03 Jan 2020 3:53 PM
मोहाली : भारतीय क्रिकेट के उदीयमान सितारे शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी के दौरान पंजाब के लिए खेलते हुए एक विवाद में फंस गये जब दिल्ली के खिलाफ मैच में आउट दिये जाने के बाद वह मैदानी अंपायर से भिड़ गये. इसकी वजह से दस मिनट तक खेल रोकना पड़ा. भारत ए टीम के कप्तान सुबोध […]
मोहाली : भारतीय क्रिकेट के उदीयमान सितारे शुभमन गिल रणजी ट्रॉफी के दौरान पंजाब के लिए खेलते हुए एक विवाद में फंस गये जब दिल्ली के खिलाफ मैच में आउट दिये जाने के बाद वह मैदानी अंपायर से भिड़ गये. इसकी वजह से दस मिनट तक खेल रोकना पड़ा. भारत ए टीम के कप्तान सुबोध भाटी की गेंद पर विकेट के पीछे लपके जाने के बाद क्रीज छोड़ने से इनकार कर दिया.
अंपायर के साथ उनकी बहस भी हुई. मैदानी अधिकारियों से मशविरे के बाद अंपायर ने फैसला बदला. उस समय गिल 10 रन बनाकर खेल रहे थे लेकिन वह ज्यादा देर टिक नहीं सके. वह 41 गेंद में 23 रन बनाकर सिमरजीत सिंह की गेंद पर आउट हुए.
दिल्ली टीम के मैनेजर विवेक खुराना ने बताया, ‘सामने खड़े अंपायर मोहम्मद रफी ने शुभमन को विकेट के पीछे कैच आउट करार दिया. इसके बाद वह अंपायर के पास जाकर फैसला बदलने को कहने लगा. अंपायर ने स्क्वेयर लेग अंपायर पश्चिम पाठक से बात करके अपना फैसला बदला.’ उन्होंने दिल्ली टीम के वाकआउट करने की किसी संभावना से इनकार किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










