ePaper

संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन, आईसीसी ने धनंजय पर लगाया एक साल का प्रतिबंध

Updated at : 19 Sep 2019 8:56 PM (IST)
विज्ञापन
संदिग्ध गेंदबाजी एक्शन, आईसीसी ने धनंजय पर लगाया एक साल का प्रतिबंध

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिये श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय पर गुरुवार को 12 महीने का प्रतिबंध लगाया. उनके एक्शन के स्वतंत्र आकलन के बाद यह फैसला किया गया. गाले में 14 से 15 अगस्त तक न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन की वैधता […]

विज्ञापन

दुबई : अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने अवैध गेंदबाजी एक्शन के लिये श्रीलंकाई ऑफ स्पिनर अकिला धनंजय पर गुरुवार को 12 महीने का प्रतिबंध लगाया. उनके एक्शन के स्वतंत्र आकलन के बाद यह फैसला किया गया.

गाले में 14 से 15 अगस्त तक न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के दौरान उनके गेंदबाजी एक्शन की वैधता पर सवाल उठाये जाने के बाद 25 साल के खिलाड़ी के एक्शन की जांच की गयी. चेन्नई में 29 अगस्त को स्वंतत्र जांच में खुलासा हुआ कि उनका गेंदबाजी एक्शन अवैध है.

धनंजय को दिसंबर 2018 में गेंदबाजी करने से निलंबित कर दिया गया था. उनके गेंदबाजी एक्शन में सुधार किया गया और फिर इसके आकलन के बाद फरवरी 2019 में उन्हें फिर से गेंदबाजी शुरू करने की अनुमति दी गयी.

आईसीसी ने बयान में कहा, ताजा रिपोर्ट में खिलाड़ी की दूसरी रिपोर्ट दो साल के अंदर हुई है, पहले में उसे निलंबित किया गया इसलिये उसे अब स्वत: ही 12 महीने के लिये अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी करने से प्रतिबंधित कर दिया जाता है.

धनंजय के पास एक साल के प्रतिबंध के समाप्त होने के बाद आईसीसी से फिर अपने गेंदबाजी एक्शन की जांच कराने का अधिकार होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola