दीपक चाहर ने कहा, डेथ ओवर में गेंदबाजी करना आसान
मोहाली : ज्यादातर गेंदबाजों को डेथ ओवरों में बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल लगता है लेकिन भारत के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर ट्वेंटी20 प्रारुप में इस चुनौती का लुत्फ उठाते हैं. भारत अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले युवा खिलाड़ियों को मौके प्रदान कर रहा है और 27 साल के चाहर ने […]
मोहाली : ज्यादातर गेंदबाजों को डेथ ओवरों में बल्लेबाजों को रोकना मुश्किल लगता है लेकिन भारत के युवा तेज गेंदबाज दीपक चाहर ट्वेंटी20 प्रारुप में इस चुनौती का लुत्फ उठाते हैं. भारत अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप से पहले युवा खिलाड़ियों को मौके प्रदान कर रहा है और 27 साल के चाहर ने पिछले साल जुलाई में पदार्पण करने के बाद तीन मैच खेले और तीनों में प्रभावित किया.
उन्होंने इसमें छह विकेट चटकाये. आईपीएल में चेन्नई सुपरकिंग्स के लिये गेंदबाजी की शुरुआत करने वाले चाहर ने दिखा दिया कि वह डेथ ओवरों में भी इतने ही प्रभावी हो सकते हैं. भारत ने बुधवार को यहां दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 मुकाबले में सात विकेट से जीत हासिल की जिसमें चाहर ने अहम भूमिका निभायी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए