ePaper

मोहाली में दक्षिण अफ्रीका से दूसरा T-20 आज, बारिश की संभावना कम, यहां ऐसा रहा है भारत का रिकॉर्ड

Updated at : 18 Sep 2019 4:25 AM (IST)
विज्ञापन
मोहाली में दक्षिण अफ्रीका से दूसरा T-20 आज, बारिश की संभावना कम, यहां ऐसा रहा है भारत का रिकॉर्ड

टी-20 सीरीज : तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश से हो गया था रद्द मोहाली : भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मोहाली में खेला जाना है. पूरी दुनिया की निगाहें आज मोहाली में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर होगी. मौसम विभाग के अनुसार यहां पर बारिश की संभावना नहीं है. गौरतलब […]

विज्ञापन
टी-20 सीरीज : तीन मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश से हो गया था रद्द
मोहाली : भारत-दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा टी-20 मोहाली में खेला जाना है. पूरी दुनिया की निगाहें आज मोहाली में खेले जाने वाले इस मुकाबले पर होगी. मौसम विभाग के अनुसार यहां पर बारिश की संभावना नहीं है. गौरतलब है कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन टी-20 मैचों की सीरीज का पहला मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था. धर्मशाला में लगातार बारिश के कारण मुकाबले में टॉस तक नहीं हो पाया.
बिना एक भी गेंद फेंके मैच रद्द करना पड़ा. धर्मशाला टी-20 धुल जाने से मायूस फैंस के लिए मोहाली से खुशखबरी आ रही है. बुधवार को होने वाले इस दूसरे टी-20 में बारिश का साया नहीं है. आज आसमान के साफ रहने की संभावना है. हालांकि सुबह छह बजे से नौ बजे तक बारिश होने की संभावना है, लेकिन दिन चढ़ने के साथ-साथ बादल छटेंगे और धूप खिलती नजर आयेगी.
मैच देखने पहुंचे दर्शकों के टिकटों का पैसा लौटाया
बारिश की वजह से टीम इंडिया के 5 टी-20 मैच धुल चुके हैं. साल 2012 में न्यूजीलैंड, 2015 में साउथ अफ्रीका, 2017 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भी टीम इंडिया का टी-20 मैच धुल चुका है. धर्मशाला टिकट खरीदकर स्टेडियम मैच देखने पहुंचे फैंस को राहत देते हुए हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन ने पैसे वापस करने का फैसला लिया है.
मोहाली में भारत का रिकॉर्ड शानदार
02 मैच भारत ने यहां पर खेले हैं अब तक और दोनों मैच जीतने में सफल रहा है.
02 मैच भारत ने यहां पर बाद में बल्लेबाजी करते हुए छह विकेटों से जीत दर्ज की है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola