दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनी ऑस्ट्रेलिया की मेगान स्कट

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

नार्थ साउंड (एंटीगा) : ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मेगान स्कट ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया जिसकी बदौलत वह सफेद गेंद के क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गयीं. मेगान (24 रन देकर तीन विकेट) ने वेस्टइंडीज के पुछल्ले खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा जिससे वह […]

विज्ञापन

नार्थ साउंड (एंटीगा) : ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज मेगान स्कट ने यहां वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में हैट्रिक लेकर इतिहास रच दिया जिसकी बदौलत वह सफेद गेंद के क्रिकेट में दो हैट्रिक लेने वाली पहली महिला क्रिकेटर बन गयीं.

विज्ञापन

मेगान (24 रन देकर तीन विकेट) ने वेस्टइंडीज के पुछल्ले खिलाड़ियों को पवेलियन भेजा जिससे वह वनडे में हैट्रिक लेने वाली पहली ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बन गयीं. उनकी इस उपलब्धि से ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज टीम को महज 180 रन पर समेट दिया. बाद में 181 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने एलिसा हीली (61) और कप्तान मेग लैनिंग (59) के अर्धशतकों से पांच मैचों की शृंखला के तीसरे मैच में बुधवार को मेजबान टीम को आठ विकेट से शिकस्त देकर 3-0 की अजेय बढ़त हासिल की.

स्कट ने 9.3 ओवर तक कोई भी विकेट हासिल नहीं किया था, लेकिन उन्होंने अगली तीन गेंद में चिनेल हेनरी, करिश्मा रामहाराक और एफी फ्लेचर को आउट कर यह कारनामा हासिल किया. छब्बीस साल की स्कट ने पहली हैट्रिक पिछले साल मार्च में भारत के खिलाफ ट्वेंटी20 मैच में हासिल की थी. इसमें उन्होंने मुंबई में ब्रैबोर्न स्टेडियम में सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना, कप्तान मिताली राज और दीप्ति शर्मा को आउट किया था.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola