ब्रैंडन मैकुलम ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों को अलविदा कहा

आकलैंड : न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ग्लोबल टी20 कनाडा के समाप्त होने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे. टोरंटो नेशनल्स की तरफ से खेल रहे मैकुलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह विश्व भर के टी20 लीग में खेल […]
आकलैंड : न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान ब्रैंडन मैकुलम ग्लोबल टी20 कनाडा के समाप्त होने के बाद प्रतिस्पर्धी क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लेंगे.
टोरंटो नेशनल्स की तरफ से खेल रहे मैकुलम ने 2016 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के सभी प्रारुपों से संन्यास ले लिया था, लेकिन वह विश्व भर के टी20 लीग में खेल रहे थे. इस 37 वर्षीय खिलाड़ी ने 101 टेस्ट मैचों में 6453 रन बनाये जिसमें 12 शतक दर्ज हैं. उनका उच्चतम स्कोर 302 रन है.
उन्होंने 260 वनडे में 6083 रन बनाये जिसमें पांच शतक शामिल हैं. इसके अलावा उन्होंने 71 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 2140 रन बनाये. मैकुलम ने अपने ट्विटर पेज पर आधिकारिक बयान में कहा, मैं आज गर्व और संतुष्टि के साथ जीटी20 कनाडा की समाप्ति के बाद सभी तरह की क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा कर रहा हूं.
मैं यूरो टी20 स्लैम में नहीं खेलूंगा और मैं आयोजकों का उनके समर्थन और मेरे फैसले को समझने के लिये आभार व्यक्त करता हूं. उन्होंने कहा , मैंने अपने 20 साल के पेशेवर कैरियर में जो हासिल किया है, उससे मैं गौरवान्वित हूं. मैंने कभी सपने में भी नहीं सोचा था.
न्यूजीलैंड के लिये खेलते हुए हमने अपनी शैली से दुनिया भर में सम्मान पाया. टी20 क्रिकेट में मैने विभिन्न चुनौतियों का मजा लिया. मैं इस इत्मीनान के साथ खेल से विदा ले सकता हूं कि मैंने अपनी ओर से कोई कसर बाकी नहीं रखी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




